Connect with us

Brahmakumaris narsinghpur

26 january Repablic day

Published

on

75वें गणतंत्र दिवस पर स्वर्णिम भारत बनाने की दिलाई गई शपथ_ ब्रह्माकुमारीज नरसिंहपुर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर में 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में प्रतिष्ठित अस्थि विशेषज्ञ भ्राता डॉ हंसराज सिंह जी ,भ्राता आशीष राज वैद्य जी पार्षद, ब्र कु प्रीती दीदी की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दीदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसे मौलिक अधिकारों के साथ स्वतंत्र जीवन जीने के लिए देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान बनाया गया ऐसे वर्तमान में परमपिता परमात्मा शिव नई दुनिया बनाने का दिव्य कर्तव्य कर रहे हैं वहां सभी लव के साथ ला प्रमाण चलेंगे हम सब सिर्फ सुनते हैं कि भारत सोने की चिड़िया थी तो ऐसी दुनिया बनाने का संविधान बनाने वाले स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा अभी वो कर्तव्य कर रहे हैं।
भ्राता डॉ हंसराज जी ने कहा कि लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए सभी को संविधान का पालन करना चाहिए।
भ्राता आशीष राजवैद्य जी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान के द्वारा जो संस्कार प्रेषित किए जाते हैं मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं ।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य मेरा भारत मेरी शान देशभक्ति गीत के साथ हुई।
बीके वंदना बहन जी ने विकारों से मुक्त रह त्याग तपस्या के पथ पर चल स्वर्णिम दुनिया बनाने के लिए सभी को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर भ्राता टेक सिंह पटेल मासाब , दमोह से बहन श्रीमती रमा चौबे ,सेवानिवृत ASI पुलिस भ्राता सुरेश ठाकुर जी ,बहन डॉ शुभ लक्ष्मी सिंघई जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर ,बहिन भगवती ठाकुर आदि ने गीतों के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की । अतिथियों को ईश्वरीय सौगात दी गई। अंत में ईश्वर की मधुर याद के साथ समारोह संपन्न हुआ

Continue Reading

Brahmakumaris narsinghpur

MOTHERS DAY

Published

on

*नरसिंहपुर: दिव्य संस्कार भवन में मदर्स डे पर भावुक कार्यक्रम; माँ के बलिदान को किया गया नमन*
*नरसिंहपुर।* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र *’दिव्य संस्कार भवन’* में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माँ की ममता के एक बलिदानपूर्ण उदाहरण ने उपस्थित सभी जनों को भावुक कर दिया।
केंद्र प्रभारी *ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदीजी* ने माँ की निस्वार्थ ममता पर प्रकाश डालते हुए *बरगी डैम* की उस हृदयविदारक घटना का जिक्र किया, जहाँ एक माँ और बेटे की डूबने से मृत्यु हो गई थी। दीदीजी ने बताया कि “जब माँ के पार्थिव शरीर को पानी से बाहर निकाला गया, तो देखा गया कि *मृत्यु के आगोश में होने के बावजूद माँ ने अपने बच्चे को अपनी बाहों में कसकर जकड़ा हुआ था।*” उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि माँ का प्रेम जीवन के साथ भी है और जीवन के बाद भी है।
कार्यक्रम के दौरान दीदी जी ने उपस्थित सभी माताओं और बहनों को एक विशेष *संकल्प* कराया कि:
* माताएँ अपने बच्चों को केवल भौतिक सुख-सुविधाएं ही नहीं, बल्कि *दिव्य संस्कार* और नैतिकता की शिक्षा भी प्रदान करेंगी।
* परिवार में क्रोध और तनाव को त्यागकर प्रेम और शांति का वातावरण निर्मित करने का प्रयास करेंगी।
* समाज को व्यसन मुक्त और चरित्रवान बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

संकल्प के पश्चात ब्र कु कुसुम दीदी जी ने क्षेत्र की वरिष्ठ एवं कर्मठ माताओं को ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनका *सम्मान* किया।
दीदीजी ने कहा कि ऐसी माताएं जो अपने परिवार को संस्कारों से सींचती हैं, वे वास्तव में समाज की सच्ची मार्गदर्शक और वंदनीय हैं।
*श्रद्धांजलि:* बरगी डैम की घटना की उस साहसी माँ सहित सभी समर्पित माताओं को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
* *सांस्कृतिक प्रस्तुति:* बच्चों द्वारा माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सुंदर कविताएं और गीत प्रस्तुत किए गए।
* *राजयोग अनुभूति:* अंत में ब्र कु किरण दीदीजी ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया और मानसिक शक्ति प्राप्त करने की विधि सिखाई।
अंत में परमात्मा सहित उपस्थित सभी मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया गय

post_08.htmlhttps://manarmadanews.blogspot.com/2026/05/blog-post_08.html

 

Continue Reading

Brahmakumaris narsinghpur

किसान आध्यात्मिक सम्मेलन, ब्रह्माकुमारीज़ नरसिंहपुर

Published

on

किसान आध्यात्मिक सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाऊंडेशन के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग नरसिंहपुर के तत्वावधान में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में दिनांक 20 /11/ 2024 को दोपहर 11:00 बजे से आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि भ्राता ब्रह्माकुमार राजेंद्र भाई जी, उपाध्यक्ष कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउंट आबू,
माननीय भ्राता प्रहलाद सिंह जी पटेल, मंत्री पंचायत ग्रामीण एवं श्रम विभाग,माननीय भ्राता जालम सिंह जी पटेल, पूर्व राज्य मंत्री, ब्रह्माकुमार चंद्रेश जी समन्वयक कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउंट आबू,
भ्राता महंत प्रीतम पुरी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,भ्राता विशाल मेश्राम वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, भ्राता आशुतोष शर्मा कृषि वैज्ञानिक, बहन श्रीमती शिल्पी नेमा आत्मा परियोजना कृषि विस्तार अधिकारी, ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जिला संचालिका नरसिंहपुर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

माउंट आबू से आए राजयोगी ब्रह्मा कुमार राजेंद्र भाई जी ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती हुई अनेक प्रकार की बीमारियों को देखते हुए को आज शाश्वत योगिक जैविक खेती की अति आवश्यकता है ।कहा जाता है जैसा अन्य वैसा मन ।अतः भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए रासायनिक खाद मुक्त शुद्ध सात्विक गुणवत्ता युक्त पौष्टिक अन्न की अति आवश्यकता है जो की शाश्वत योगिक जैविक खेती से ही संभव है। अतः अब हमें अपनी पूर्व पद्धति प्राकृतिक शाश्वत योगिक जैविक कृषि की ओर लौटना है और समाज को अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाना है । स्वच्छ, स्वर्णिम, सशक्त, समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए किसान बंधु शाश्वत योगिक जैविक खेती को अपनाकर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
भाई जी ने बताया कि मुख्यालय माउंट आबू में लगभग 100 एकड़ के खेत (तपोवन) में शाश्वत योगिक जैविक कृषि का कार्य किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की फसलों पर योग के प्रयोग के बहुत अच्छे परिणाम देखे गए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी भी किसान बंधु शाश्वत योगिक जैविक कृषि को अपनाए और स्वर्णिम संसार बनाने में अपना योगदान दें।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज समय की आवश्यकता प्राकृतिक खेती है हमारे प्रधानमंत्री जी ने भी इसका आह्वान किया है।

कार्यक्रम की प्रेरणा स्रोत जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने सभी का शब्द सुमन से स्वागत किया ।
ब्रह्मा कुमार मुकेश भाई ने अपना शाश्वत योगिक जैविक कृषि का अनुभव साझा किया जो कि वह विगत 5 वर्षों से करेली के अंतर्गत कठौतिया ग्राम में कर रहे हैं।
जिले से आए हुए लगभग 500 से भी अधिक किसान बंधु इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लगभग 25 से ज्यादा शाश्वत योगिक जैविक कृषि करने वाले किसान बंधुओ का शाल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री श्री पटेल ने ब्रह्मा कुमारीज नरसिंहपुर के द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का ध्वज दिखा करके शुभारंभ किया।
ब्रह्मा कुमारीज के कला एवं संस्कृति प्रभाग के बाल एवं युवा कलाकारों के द्वारा शानदार प्रेरणादाई लघु नाटिका प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रभु प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया


जैविक योगिक कृषक मुकेश नेमा जी का सम्मान करते हुए 


Continue Reading

Brahmakumaris narsinghpur

Yog Tapasya bhatti

Published

on

https://youtu.be/7E6VWkZs_-w?feature=sharedराजयोग तपस्या भट्टी कराने पधारे_ रोहित भाई जी माउंटआबू से
ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर मे
राजयोग तपस्या भट्टी कराने परमात्म “वरदान भूमि मधुबन (माउंट आबू राजस्थान) बेहद घर से 29 अगस्त से 3 सितंबर 24 तक जिला नरसिंहपुर प्रवास पर पधारे रोहित भाई का फूल गुलदस्ते से भव्य स्वागत किया गया। बाल कलाकारों द्वारा प्रेरणादाई शानदार स्वागत नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर भाई जी ने कहा कि अभी संसार में अनेक प्रकार के दुख अत्याचार बढ़ रहे हैं । सबके दुख दूर करने के निमित्त भगवान ने हमें बनाया है, इसलिए सब के साथ प्रेम से रहो । हम भगवान के घर से सर्वगुण सर्व शक्तियों से संपन्न बन के इस संसार में आए थे, अब वापस जाने के लिए फिर सर्वगुण सर्व शक्तियों से संपन्न बनो।
भाई जी ने सभी को राजयोग की सहज सरल विधि बताई।
जिले से आए हुए अनेक ब्रह्मा वत्सों को सर्वगुण शक्तियों दृष्टि एवम वरदानो से संपन्नकिया।
सभी ने मिलकर एक साथ सुख शांति प्रेम पवित्रता आनंद व शक्तियों के प्रकंपन फैलाएं। सभी के लिए मंगल कामना की।

Continue Reading

Brahma Kumaris Narsinghpur