Brahmakumaris narsinghpur
Yog Tapasya bhatti
https://youtu.be/7E6VWkZs_-w?feature=sharedराजयोग तपस्या भट्टी कराने पधारे_ रोहित भाई जी माउंटआबू से
ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर मे
राजयोग तपस्या भट्टी कराने परमात्म “वरदान भूमि मधुबन (माउंट आबू राजस्थान) बेहद घर से 29 अगस्त से 3 सितंबर 24 तक जिला नरसिंहपुर प्रवास पर पधारे रोहित भाई का फूल गुलदस्ते से भव्य स्वागत किया गया। बाल कलाकारों द्वारा प्रेरणादाई शानदार स्वागत नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर भाई जी ने कहा कि अभी संसार में अनेक प्रकार के दुख अत्याचार बढ़ रहे हैं । सबके दुख दूर करने के निमित्त भगवान ने हमें बनाया है, इसलिए सब के साथ प्रेम से रहो । हम भगवान के घर से सर्वगुण सर्व शक्तियों से संपन्न बन के इस संसार में आए थे, अब वापस जाने के लिए फिर सर्वगुण सर्व शक्तियों से संपन्न बनो।
भाई जी ने सभी को राजयोग की सहज सरल विधि बताई।
जिले से आए हुए अनेक ब्रह्मा वत्सों को सर्वगुण शक्तियों दृष्टि एवम वरदानो से संपन्नकिया।
सभी ने मिलकर एक साथ सुख शांति प्रेम पवित्रता आनंद व शक्तियों के प्रकंपन फैलाएं। सभी के लिए मंगल कामना की।
Brahmakumaris narsinghpur
किसान आध्यात्मिक सम्मेलन, ब्रह्माकुमारीज़ नरसिंहपुर
“किसान आध्यात्मिक सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाऊंडेशन के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग नरसिंहपुर के तत्वावधान में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में दिनांक 20 /11/ 2024 को दोपहर 11:00 बजे से आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि भ्राता ब्रह्माकुमार राजेंद्र भाई जी, उपाध्यक्ष कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउंट आबू,
माननीय भ्राता प्रहलाद सिंह जी पटेल, मंत्री पंचायत ग्रामीण एवं श्रम विभाग,माननीय भ्राता जालम सिंह जी पटेल, पूर्व राज्य मंत्री, ब्रह्माकुमार चंद्रेश जी समन्वयक कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउंट आबू,
भ्राता महंत प्रीतम पुरी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,भ्राता विशाल मेश्राम वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, भ्राता आशुतोष शर्मा कृषि वैज्ञानिक, बहन श्रीमती शिल्पी नेमा आत्मा परियोजना कृषि विस्तार अधिकारी, ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जिला संचालिका नरसिंहपुर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
माउंट आबू से आए राजयोगी ब्रह्मा कुमार राजेंद्र भाई जी ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती हुई अनेक प्रकार की बीमारियों को देखते हुए को आज शाश्वत योगिक जैविक खेती की अति आवश्यकता है ।कहा जाता है जैसा अन्य वैसा मन ।अतः भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए रासायनिक खाद मुक्त शुद्ध सात्विक गुणवत्ता युक्त पौष्टिक अन्न की अति आवश्यकता है जो की शाश्वत योगिक जैविक खेती से ही संभव है। अतः अब हमें अपनी पूर्व पद्धति प्राकृतिक शाश्वत योगिक जैविक कृषि की ओर लौटना है और समाज को अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाना है । स्वच्छ, स्वर्णिम, सशक्त, समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए किसान बंधु शाश्वत योगिक जैविक खेती को अपनाकर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
भाई जी ने बताया कि मुख्यालय माउंट आबू में लगभग 100 एकड़ के खेत (तपोवन) में शाश्वत योगिक जैविक कृषि का कार्य किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की फसलों पर योग के प्रयोग के बहुत अच्छे परिणाम देखे गए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी भी किसान बंधु शाश्वत योगिक जैविक कृषि को अपनाए और स्वर्णिम संसार बनाने में अपना योगदान दें।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज समय की आवश्यकता प्राकृतिक खेती है हमारे प्रधानमंत्री जी ने भी इसका आह्वान किया है।
कार्यक्रम की प्रेरणा स्रोत जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने सभी का शब्द सुमन से स्वागत किया ।
ब्रह्मा कुमार मुकेश भाई ने अपना शाश्वत योगिक जैविक कृषि का अनुभव साझा किया जो कि वह विगत 5 वर्षों से करेली के अंतर्गत कठौतिया ग्राम में कर रहे हैं।
जिले से आए हुए लगभग 500 से भी अधिक किसान बंधु इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लगभग 25 से ज्यादा शाश्वत योगिक जैविक कृषि करने वाले किसान बंधुओ का शाल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंत्री श्री पटेल ने ब्रह्मा कुमारीज नरसिंहपुर के द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का ध्वज दिखा करके शुभारंभ किया।
ब्रह्मा कुमारीज के कला एवं संस्कृति प्रभाग के बाल एवं युवा कलाकारों के द्वारा शानदार प्रेरणादाई लघु नाटिका प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रभु प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया
Brahmakumaris narsinghpur
Teacher’s Day Celebration
नरसिंहपुर
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने भी किया मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में संलग्न आध्यात्मिक शिक्षक ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मानप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर में शिक्षक दिवस मनाया गया ।जिसमें प्रातः मुरली क्लास के पश्चात अनेक बीके भाई बहिनों साहित कुछ शिक्षक गणों ने भी मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में संलग्न श्रद्धेय दीदी जी सहित आध्यात्मिक शिक्षिका ब्रह्मकुमारी बहनों का सम्मान किया।
संध्या 6:00 से नगर के अनेक प्रबुद्ध शिक्षाविदों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया । जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत परमात्मा की मधुर स्मृति के साथ की गई । इसके उपरांत कु वैष्णवी, कु पूर्वा ने शानदार स्वागत नृत्य
प्रस्तुत किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किए गए।इसके उपरांत श्रद्धेय दीदी जी ने आशीर्वचन दिए।
अतिथियों ने भी शुभकामनाएं दी।अंत में कार्यक्रम में पधारे लगभग 80 शिक्षाविदों का माला, पेन, ईश्वरीय वरदान से सम्मान कर प्रभु प्रसाद दिया गया।
Brahmakumaris narsinghpur
राष्ट्रीय चिकित्सक एवम् सी. ए. दिवस
नरसिंहपुर
राष्ट्रीय चिकित्सक एवम् सी ए दिवस पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं सी ए गणों का किया गया सम्मान _ ब्रह्मा कुमारीज
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नरसिंहपुर के तत्वावधान में नगर के समस्त वरिष्ठ चिकित्सक एवं सी ए गणों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज जबलपुर से कैंसर रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉक्टर श्याम जी रावत, डॉक्टर लखन बेस रेडियोलॉजिस्ट जबलपुर भ्राता डॉक्टर मुकेश जैन सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर, भ्राता डॉक्टर के के साहू जी वरिष्ठ चिकित्सक, साहू हॉस्पिटल नरसिंहपुर, बहन डा संतोष शर्मा जी लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल, ब्र कु भावना दीदी जबलपुर, ब्र कु कुसुम दीदी नरसिंहपुर ने दी प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वर्तमान समय में राजयोग अपने के लिए प्रेरित किया।
बाल कलाकारों द्वारा प्रेरणादाई लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।
अंत में उपस्थित सभी डॉक्टर एवं सी ए गणों का ब्र कु कुसुम बहन जी ने पगड़ी चुनरी एवं ईश्वरीय स्मृति चिन्ह तथा ईश्वरी सौगात से सम्मान किया।
सभी ने प्रेम से प्रभु प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया तथा कार्यक्रम की सराहना की।
-
News7 years agoNarsinghpur (MP) – दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में मीडिया प्रभाग द्वारा परिसंवाद का आयोजन (Media Dialogue)
-
Gadarwara4 years agoGadarwara Center bhoomi poojan
-
AMGAON BADA4 years agoकल्पतरु अभियान के अंतर्गत ग्राम आमगांव बड़ा करेली में वृक्षारोपण
-
News8 years agoNarsinghpur Shobha Yatra
-
Brahmakumaris narsinghpur6 years agoHoli Celebration…
-
Gadarwara4 years agoGuru purnima
-
KARELI4 years agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
-
Brahmakumaris narsinghpur3 years agoब्रह्मा कुमारीज नरसिंहपुर द्वारा आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम 2022






















