LIVE 12/04/2018: रजत जयंती महोत्सव नरसिंगपुर Dadi Ratan Mohini Ji
Continue Reading
Uncategorized
विश्व आदिवासी दिवस पर ब्रह्यकुमारिस ने दिया नशामुक्ति का संदेश
Submission ID: NMBA-323627, Reg. Type: group, Whatsapp Name: Manmohak Vishwakarma, Group Name: कृषि मंडी नरसिंहपुर, Contact PersonManmohak Vishwakarma
Brahmakumaris narsinghpur
वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम 2026
वरिष्ठजनों के सम्मान, सुविधा एवं सुरक्षा के लिए युवा पीढ़ी ने लिया संकल्प
नरसिंहपुर, 1 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं आत्मिक सशक्तिकरण को समर्पित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठजनों सहित लगभग 250 लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री रामसेवक गुप्ता जी (पूर्व मंडी सचिव), श्री रामशंकर पटेल (गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य), भ्राता इंद्रभूषण सिंह जी, चित्रा द्विवेदी जी रिटा . प्रो. , श्री अखिलेश अग्रवाल जी, श्रीकैलाश सोनी मरचेन्ट श्री गनेश चतुर्वेदी जी , श्री एस के चतुर्वेदी जी, डॉ अनंत दुबे जी जी एवं श्री सोमराज सिह धानका जी (पूर्व प्राचार्य),सतीश गुप्ता जी ,अखिलेश अग्रवाल जी ,आर के नावकर जी ,सुरेश ठाकुर जी यू एस उपाध्याय जी, , श्री मुकेश नेमा जी सहित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया।
दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठजनों के सम्मान, सेवा, सुविधा एवं सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन परिवार एवं समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बी.के. कुसुम दीदी ने वरिष्ठजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें परिवार एवं समाज की अनुभव-संपन्न धरोहर बताया। वरिष्ठजनों का तिलक, पुष्प एवं सम्मान-पट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा सभी को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।
बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं लघु नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, प्रेम एवं सहयोग का संदेश दिया गया। बच्चों ने वरिष्ठजनों का सम्मान करने का संकल्प भी लिया।
ब्रह्माकुमारी किरण बहन ने राजयोग अनुभूति कराई। कुमारी राधा एवं ब्रह्माकुमारी पलक ने विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियाँ कराईं, जिनमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। ब्रह्माकुमारी अर्पिता बहन ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत में युवा पीढ़ी ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखने तथा उन्हें कभी उपेक्षित महसूस न होने देने की प्रतिज्ञा ली। रोहित वर्मा एवं अशोक शर्मा ने सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों, बच्चों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने संदेश दिया कि वरिष्ठजनों का सम्मान केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि जीवनभर निभाया जाने वाला संस्कार है।

YOUTH SKILL DAY
शासकीय नर्सिंग महा विद्यालय जिला नरसिंहपुर (म. प्र.)प्रशिक्षण केन्द्र
ब्रह्मा कुमारीज दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर के तत्वावधान में चलाए जा रहे “उठो जगत के वास्ते” प्रोजेक्ट के अंतर्गत युवा नर्सिंग स्टाफ और विद्यार्थियों के बीच नैतिक मूल्यों, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक उत्तरदायित्व को जागृत करने के उद्देश्य से ‘हैं हम’ हस्ताक्षर अभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दो प्रमुख संस्थानों—पराडकर अस्पताल और शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय—में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग २०० युवा नर्सिंग स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
१. पराडकर अस्पताल में आयोजन
पराडकर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रमुख अतिथि एवं वक्ता: कार्यक्रम में वरिष्ठ डॉ. भ्राता पराग पराडकर, बहिन श्रीमती डॉ. प्रांजल पराडकर, ब्र.कु. अर्पिता दीदी, ब्र.कु. ऋचा दीदी और डॉ. शुभलक्ष्मी सिंघई की विशेष उपस्थिति रही।
वक्तव्य: कार्यक्रम के दौरान ब्र.कु. अर्पिता दीदी ने उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने अपने वक्तव्य में ईश्वर की आराधना के साथ मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आंतरिक ऊर्जा को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।
अतिथियों की शुभकामनाएं: इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों—वरिष्ठ डॉ. भ्राता पराग पराडकर, बहिन श्रीमती डॉ. प्रांजल पराडकर एवं डॉ. शुभलक्ष्मी सिंघई ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नर्सिंग का क्षेत्र सेवा और करुणा का पर्याय है। उन्होंने युवाओं को पूरी निष्ठा, मानवता और नैतिक मूल्यों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी और इस सकारात्मक अभियान की भरपूर सराहना की।
राजयोग अनुभूति: इस अवसर पर ब्र.कु. ऋचा दीदी ने सभी को सुंदर राजयोग की अनुभूति कराई, जिससे उपस्थित सदस्यों ने मानसिक शांति और गहरी सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
सहभागिता: यहाँ उपस्थित युवा नर्सिंग स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समाज सेवा व मानवता के कल्याण के लिए
5 बातों का दिल पर हाथ रख संकल्प ले कर हस्ताक्षर किया गया।
२. शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में आयोजन
इसके पश्चात, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में भी इस प्रेरणादायक अभियान का आयोजन गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ।
प्रमुख अतिथि एवं वक्ता: महाविद्यालय की प्राचार्य बहिन श्रीमती शारदा नागवंशी, वाइस प्राचार्य बहिन श्रीमती नीलम राजपूत और अन्य शिक्षण स्टाफ के साथ-साथ ब्र.कु. अर्पिता दीदी, ब्र.कु. ऋचा दीदी एवं डॉ. शुभलक्ष्मी सिंघई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया।
वक्तव्य: शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में भी ब्र.कु. अर्पिता दीदी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आंतरिक दृढ़ता और सेवाभाव से एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
अतिथियों की शुभकामनाएं: महाविद्यालय की प्राचार्य बहिन श्रीमती शारदा नागवंशी, वाइस प्राचार्य बहिन श्रीमती नीलम राजपूत एवं डॉ. शुभलक्ष्मी सिंघई ने अपनी शुभकामनाओं में विद्यार्थियों को इस प्रकार के आयोजनों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सेवा के साथ नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश विद्यार्थियों के जीवन को और अधिक सफल एवं सार्थक बनाता है।
राजयोग अनुभूति: महाविद्यालय में भी ब्र.कु. ऋचा दीदी द्वारा विद्यार्थियों को राजयोग का अभ्यास कराया गया, जिससे उनका मन एकाग्र और ऊर्जावान बना।
उद्देश्य: इस दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
सकारात्मक संदेश: ब्रह्मकुमारीज संस्थान के इस सम्पूर्ण अभियान के दौरान लगभग २०० युवा नर्सिंग स्टाफ एवं छात्राओं ने ‘हैं हम’ अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सभी ने एकजुट होकर समाज सेवा और मानवता की भलाई के लिए कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया, जिससे उपस्थित युवाओं में एक नया उत्साह देखने को मिला।
GOVT.SCHOOL OF EXCELENCE
विश्व युवा कौशल दिवस पर ब्रह्माकुमारीज के ‘उठो जगत के वास्ते’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत , ‘एक हैं हम’ युवा संकल्प हस्ताक्षर अभियान से जुड़े छात्र*
*आंतरिक आत्मबल और नैतिक मूल्यों से ही सशक्त बनेगा युवा वर्ग: ब्रह्माकुमारीज*
नरसिंहपुर।
विश्व युवा कौशल दिवस के विशेष अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग (आर.ई.आर.एफ.) द्वारा जिले के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों—शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय—में ‘उठो जगत के वास्ते’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत ‘एक हैं हम’ युवा संकल्प हस्ताक्षर अभियान का गरिमामयी आयोजन किया गया। दोनों ही विद्यालयों में कार्यक्रमों का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
*ज्ञान और आंतरिक आत्मबल से ही जीवन में सफलता संभव: बीके अर्पिता दीदी*
महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी अर्पिता दीदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “आज के युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बाहरी हुनर के साथ-साथ आंतरिक आत्मबल की सबसे ज्यादा जरूरत है। जब हमारा आत्मबल मजबूत होता है और हमारे विचार शुद्ध होते हैं, तभी हम किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।” उन्होंने युवाओं से आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन का आधार बनाने और प्रतिदिन कम से कम 5 मिनट राजयोग (ध्यान) का अभ्यास करने का आह्वान किया ताकि वे अपने भीतर सकारात्मकता और एकाग्रता विकसित कर सकें।
इस अवसर पर विद्यालय की *प्राचार्या श्रीमती गायत्री सोनी* ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चरित्र निर्माण और कौशल विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
*शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में बोलीं बीके किरण बहन: डिग्रियों से ज्यादा जरूरी है आंतरिक आत्मबल*
उधर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मुख्य सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी किरण बहन ने कहा कि आज के दौर में युवा एआई (AI), कल्पनाशक्ति, कम्युनिकेशन और रिलेशनशिप स्किल्स जैसी कई नई चीजें सीख रहे हैं, लेकिन इन सभी कौशलों का असली आधार मनुष्य का ‘आत्मबल’ (इच्छाशक्ति) ही है। बिना आत्मबल के कोई भी डिग्री या हुनर समाज के काम नहीं आ सकता।
गुब्बारे का एक सुंदर उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि गुब्बारा अपने बाहरी रंग के कारण नहीं, बल्कि उसके अंदर भरी गैस के कारण ऊंचाई तक जाता है। इसी तरह, इंसान को भी जीवन में ऊंचा उठने के लिए आंतरिक आत्मबल की जरूरत होती है। उन्होंने नकारात्मक विचारों और डिप्रेशन से बचते हुए सकारात्मक सोच के जरिए अपनी आंतरिक शक्तियों को जगाने का आह्वान किया।
*नशे से दूर रहकर सफलता और पढ़ाई का हुनर अपनाएं: प्राचार्य श्री राजीव श्रीवास्तव*
उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे पहली पूंजी है। यदि शरीर और मन स्वस्थ नहीं रहेगा, तो हम जीवन में किसी भी कौशल (Skill) का सही उपयोग नहीं कर पाएंगे। उन्होंने युवाओं को ड्रग्स, अल्कोहल, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और गांजे जैसी जानलेवा आदतों से पूरी तरह दूर रहने की सख्त हिदायत दी। प्राचार्य ने कहा कि युवाओं को गलत आदतों के बजाय अपनी मेहनत, पढ़ाई और सफलता का नशा करना चाहिए।
’राजयोग’ का अभ्यास और ‘एक हैं हम’ संकल्प हस्ताक्षर अभियान
दोनों ही विद्यालयों में विद्यार्थियों को मानसिक एकाग्रता, तनाव मुक्ति और आंतरिक शक्ति बढ़ाने के लिए ‘राजयोग’ का गहन अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही, ‘एक हैं हम’ युवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके तहत उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और सम्मानीय अतिथियों ने पारिवारिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भारत को पुनः आध्यात्मिक विश्व-नेतृत्व की ओर ले जाने के संकल्प पत्र पर अपने हस्ताक्षर किए। युवाओं ने हस्ताक्षर कर देश के विकास में एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की दृढ़ प्रतिज्ञा दोहराई।
वरिष्ठ अधिकारियों व स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति
यह विशेष आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के नवदशकोत्सव के तहत आयोजित किया गया था। उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बी.ई.ओ.) श्री बृजेश सर, बी.आर.सी. श्री ओ.पी. राय एवं बी.ए.सी. श्री विनोद झारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच का कुशल और ऊर्जावान संचालन श्री प्रमेश कौरव द्वारा किया गया। दोनों ही आयोजनों में विद्यालयों के समस्त शैक्षणिक स्टाफ और लगभग 900 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।
P .M.H.S.M.L.B. SCHOOL NARSINGHPUR
9 attachment • Scanned by Gmail
-
News7 years agoNarsinghpur (MP) – दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में मीडिया प्रभाग द्वारा परिसंवाद का आयोजन (Media Dialogue)
-
Brahmakumaris narsinghpur3 years agoRAM MANDIR PRAN PRATISHTHA MAHOTSAV
-
Gadarwara4 years agoGadarwara Center bhoomi poojan
-
AMGAON BADA4 years agoकल्पतरु अभियान के अंतर्गत ग्राम आमगांव बड़ा करेली में वृक्षारोपण
-
Brahmakumaris narsinghpur7 years agoHoli Celebration…
-
News8 years agoNarsinghpur Shobha Yatra
-
Gadarwara4 years agoGuru purnima
-
KARELI4 years agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस