Connect with us

Uncategorized

New Year Celebration narsinghpur

Published

on

prajapita Brahma kumaris Ishwariya Vishwa vidyalaya narsinghpur me new year par

प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्याालय, दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर ईश्वरीय विश्व विद्याालय, दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर  cake cutting karte hue sevakendra ki bahene

dance karte Hue Bal kalakar

 

 

 

 

 

New year Celebration narsinghpur central Jail supratendent smt shafali Tiwari ji ko newyear par shogat dete huye Brahma kumari kushum didi ji

Continue Reading

Brahmakumaris narsinghpur

चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकी 2026

Published

on

चैतन्य देवियों के साथ भक्तों ने किए दिव्य संस्कार भवन में 12 फुट के शिव जी के दर्शन
नरसिंहपुर


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दिव्य संस्कार भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नरसिंहपुर में चैतन्य देवियों के मनोहारी झांकी सजाई गई है जिसका अतिथि गण पूर्व विधायक भ्राता सुनील जायसवाल, भ्राता चंद्रशेखर साहू, इंजीनियर के के सोनी, इंजीनियर राजेश वर्डिया, भ्राता प्रहलाद जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बहिन श्रीमती निशा सोनी, सर्व ब्राह्मण समाज कोषाध्यक्ष बहिन नंदिता चौबे,नगर मंडल अध्यक्ष बहिन श्रीमती सविता अग्रवाल, सर्व ब्राह्मण एकता परिषद नगर मंत्री बहिन शालू शर्मा एवं जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर चेतन देवियों की आरती पूजन कर 20 /10/26 की झांकी का शुभारंभ किया।
भवन के पास चैतन्य देवियों के साथ 12 फुट के शिवलिंग के दर्शन का लाभ ले रहे हैं भक्तगण।
इस अवसर पर जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी जी ने अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि – पावन नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष में एकत्रित मंच पर उपस्थित हमारे समाज की सेवा में संपूर्ण सेवारत, अपने तन, मन और धन को परमात्म कार्य में लगाने वाले और इस ब्रह्माकुमारी संस्थान के साथ अपना आत्मिक संबंध रखकर हर कार्य में सदा सहयोगी बनने वाले हमारे सभी भ्राता गण और हमारी बहनें, जिनका एक आत्मिक संबंध इस संस्था के साथ रहा है।
​सभा में उपस्थित आप सभी भक्तगणों का जिनकी माँ के प्रति अटूट श्रद्धा है, आज शारदीय नवरात्र पर्व के उपलक्ष में आयोजित ब्रह्माकुमारीज़ के इस कार्यक्रम में सहृदय आप सभी का बहुत-बहुत दिल से स्वागत है, अभिनंदन है, अभिनंदन है।
​हम सब गौरव के साथ कहते हैं कि हम भारत माता की गोद में जन्मे हुए, वो महान आत्माएं हैं, जिन्होंने भारत की संस्कृति और आध्यात्म से ओतप्रोत इस भारत भूमि पर जन्म लिया है।
आप सभी को सुख शांति समृद्धि स्वास्थ्य संपन्न नवरात्रि के पावन पर्व हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

 

 

Continue Reading

Uncategorized

विश्व आदिवासी दिवस पर ब्रह्यकुमारिस ने दिया नशामुक्ति का संदेश

Published

on

Submission ID: NMBA-323627, Reg. Type: group, Whatsapp Name: Manmohak Vishwakarma, Group Name: कृषि मंडी नरसिंहपुर, Contact PersonManmohak Vishwakarma

Continue Reading

Brahmakumaris narsinghpur

किसान आध्यात्मिक सम्मेलन, ब्रह्माकुमारीज़ नरसिंहपुर

Published

on

“किसान आध्यात्मिक सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाऊंडेशन के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग नरसिंहपुर के तत्वावधान में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में दिनांक 20 /11/ 2024 को दोपहर 11:00 बजे से आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि भ्राता ब्रह्माकुमार राजेंद्र भाई जी, उपाध्यक्ष कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउंट आबू,
माननीय भ्राता प्रहलाद सिंह जी पटेल, मंत्री पंचायत ग्रामीण एवं श्रम विभाग,माननीय भ्राता जालम सिंह जी पटेल, पूर्व राज्य मंत्री, ब्रह्माकुमार चंद्रेश जी समन्वयक कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउंट आबू,
भ्राता महंत प्रीतम पुरी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,भ्राता विशाल मेश्राम वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, भ्राता आशुतोष शर्मा कृषि वैज्ञानिक, बहन श्रीमती शिल्पी नेमा आत्मा परियोजना कृषि विस्तार अधिकारी, ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जिला संचालिका नरसिंहपुर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

माउंट आबू से आए राजयोगी ब्रह्मा कुमार राजेंद्र भाई जी ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती हुई अनेक प्रकार की बीमारियों को देखते हुए को आज शाश्वत योगिक जैविक खेती की अति आवश्यकता है ।कहा जाता है जैसा अन्य वैसा मन ।अतः भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए रासायनिक खाद मुक्त शुद्ध सात्विक गुणवत्ता युक्त पौष्टिक अन्न की अति आवश्यकता है जो की शाश्वत योगिक जैविक खेती से ही संभव है। अतः अब हमें अपनी पूर्व पद्धति प्राकृतिक शाश्वत योगिक जैविक कृषि की ओर लौटना है और समाज को अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाना है । स्वच्छ, स्वर्णिम, सशक्त, समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए किसान बंधु शाश्वत योगिक जैविक खेती को अपनाकर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
भाई जी ने बताया कि मुख्यालय माउंट आबू में लगभग 100 एकड़ के खेत (तपोवन) में शाश्वत योगिक जैविक कृषि का कार्य किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की फसलों पर योग के प्रयोग के बहुत अच्छे परिणाम देखे गए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी भी किसान बंधु शाश्वत योगिक जैविक कृषि को अपनाए और स्वर्णिम संसार बनाने में अपना योगदान दें।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज समय की आवश्यकता प्राकृतिक खेती है हमारे प्रधानमंत्री जी ने भी इसका आह्वान किया है।

कार्यक्रम की प्रेरणा स्रोत जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने सभी का शब्द सुमन से स्वागत किया ।
ब्रह्मा कुमार मुकेश भाई ने अपना शाश्वत योगिक जैविक कृषि का अनुभव साझा किया जो कि वह विगत 5 वर्षों से करेली के अंतर्गत कठौतिया ग्राम में कर रहे हैं।
जिले से आए हुए लगभग 500 से भी अधिक किसान बंधु इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लगभग 25 से ज्यादा शाश्वत योगिक जैविक कृषि करने वाले किसान बंधुओ का शाल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री श्री पटेल ने ब्रह्मा कुमारीज नरसिंहपुर के द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का ध्वज दिखा करके शुभारंभ किया।
ब्रह्मा कुमारीज के कला एवं संस्कृति प्रभाग के बाल एवं युवा कलाकारों के द्वारा शानदार प्रेरणादाई लघु नाटिका प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रभु प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया


जैविक योगिक कृषक मुकेश नेमा जी का सम्मान करते हुए 


Continue Reading

Brahma Kumaris Narsinghpur