Connect with us

Brahmakumaris narsinghpur

विश्व पर्यावरण दिवस पर जल जन अभियान का भव्य शुभारंभ

Published

on

 

नरसिंहपुर (म. प्र.) न्यूज़ _प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्था एवं भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से संचालित जल जन अभियान का शुभारंभ एवं कल्पतरु प्रोजेक्ट के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन परमात्मा की स्मृति के साथ सम्माननीय अतिथि भ्राता दीपक वैद्य जी अपर कलेक्टर ,भ्राता पंडित नीरज महाराज जी नगर पालिका अध्यक्ष, भ्राता जी जी नाथ साहब जी एसडीओ पी एच ई ,वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रम्हाकुमारी प्रीति दीदी जी, भ्राता श्री आशुतोष शर्मा जी वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, भ्राता अशोक त्रिपाठी जी रिटायर्ड एग्रीकल्चर ऑफिसर, भ्राता श्री एस के एस यादव जी कॉलेज प्रिंसिपल हर्रई, भ्राता शिवकुमार शिक्षक मैना वारी, दाता भगवान सिंह लोधी वैद्य कुसमी देवरी ,की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया कुंमारियों द्वारा सम्मानीय अतिथियों के स्वागत में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्मा कुमारी प्रीती दीदी जी ने कहा प्रकृति हमारी मां है उसकी सपूत संतान होने के नाते हमारा फर्ज बनता है कि प्रकृति को हम शुद्ध बनाएं आध्यात्मिकता हमें सिखाती है कि प्रकृति से हमारा प्रेम एक बच्चे की तरह होना चाहिए जिस प्रकार हम किसी के लिए शुभ भावना रखते हैं उसी प्रकार हमें प्रकृति के लिए भी शुभ भावना रखना है तब प्रकृति हमारे लिए सुखदाई बन जाती है अंत में आदरणीय प्रीति दीदी जी ने प्रकृति के पांचों तत्वों को शुभ प्रकम्म्पन देकर राजयोग अनुभूति कराई कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आदरणीय भ्राता दीपक वैद्य जी अपर कलेक्टर जने कहा एक य दशवां भाग भी पानी को रोकने का प्रयास करें तो हमारी धरती रिचार्ज होगा उन्होंने कहा ब्रह्माकुमारी संस्थान के द्वारा पर्यावरण के प्रति जो प्रयास किया जा रहा है वह सच में सराहनीय है मैं आपका बहुत आभारी हूं जो पर्यावरण संबंधी ज्वलंत समस्या को समझने के लिए हमें संगठित रूप से प्रेरित किया नरसिंहपुर नगर पालिका के अध्यक्ष भ्राता नीरज महाराज जी ने संस्था के सराहनीय कार्य की चर्चा करते हुए कहा यह संस्था वास्तव में आंतरिक जगत की यात्रा कराने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है एवं समाज में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा जन जागरूकता फैला रही है और मैं इसके लिए धन्यवाद प्रेषित करना चाहता हू बच्चों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस एवं जल संरक्षण पर आधारित लघु नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई कार्यक्रम के अंत में सभी मेहमानों एवं भाई बहनों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की विश्व पर्यावरण दिवस एवं जल संरक्षण के लिए प्रतिज्ञा भी कराई गई कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए भ्राता मुकेश भाई जी ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका आदरणीय प्रीती दीदी जी द्वारा सभी मेहमानों को ईश्वरीय सौगात व प्रभु प्रसाद भेंट किया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन दाता बीके ऋषि भाई द्वारा किया गया कार्यक्रम में 100 से अधिक भाई बहनों उपस्थित रहे

 

https://youtube.com/live/wdGy6CmssJE?feature=share

 

 

 

Continue Reading

Brahmakumaris narsinghpur

MOTHERS DAY

Published

on

*नरसिंहपुर: दिव्य संस्कार भवन में मदर्स डे पर भावुक कार्यक्रम; माँ के बलिदान को किया गया नमन*
*नरसिंहपुर।* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र *’दिव्य संस्कार भवन’* में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माँ की ममता के एक बलिदानपूर्ण उदाहरण ने उपस्थित सभी जनों को भावुक कर दिया।
केंद्र प्रभारी *ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदीजी* ने माँ की निस्वार्थ ममता पर प्रकाश डालते हुए *बरगी डैम* की उस हृदयविदारक घटना का जिक्र किया, जहाँ एक माँ और बेटे की डूबने से मृत्यु हो गई थी। दीदीजी ने बताया कि “जब माँ के पार्थिव शरीर को पानी से बाहर निकाला गया, तो देखा गया कि *मृत्यु के आगोश में होने के बावजूद माँ ने अपने बच्चे को अपनी बाहों में कसकर जकड़ा हुआ था।*” उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि माँ का प्रेम जीवन के साथ भी है और जीवन के बाद भी है।
कार्यक्रम के दौरान दीदी जी ने उपस्थित सभी माताओं और बहनों को एक विशेष *संकल्प* कराया कि:
* माताएँ अपने बच्चों को केवल भौतिक सुख-सुविधाएं ही नहीं, बल्कि *दिव्य संस्कार* और नैतिकता की शिक्षा भी प्रदान करेंगी।
* परिवार में क्रोध और तनाव को त्यागकर प्रेम और शांति का वातावरण निर्मित करने का प्रयास करेंगी।
* समाज को व्यसन मुक्त और चरित्रवान बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

संकल्प के पश्चात ब्र कु कुसुम दीदी जी ने क्षेत्र की वरिष्ठ एवं कर्मठ माताओं को ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनका *सम्मान* किया।
दीदीजी ने कहा कि ऐसी माताएं जो अपने परिवार को संस्कारों से सींचती हैं, वे वास्तव में समाज की सच्ची मार्गदर्शक और वंदनीय हैं।
*श्रद्धांजलि:* बरगी डैम की घटना की उस साहसी माँ सहित सभी समर्पित माताओं को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
* *सांस्कृतिक प्रस्तुति:* बच्चों द्वारा माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सुंदर कविताएं और गीत प्रस्तुत किए गए।
* *राजयोग अनुभूति:* अंत में ब्र कु किरण दीदीजी ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया और मानसिक शक्ति प्राप्त करने की विधि सिखाई।
अंत में परमात्मा सहित उपस्थित सभी मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया गय

post_08.htmlhttps://manarmadanews.blogspot.com/2026/05/blog-post_08.html

 

Continue Reading

Brahmakumaris narsinghpur

किसान आध्यात्मिक सम्मेलन, ब्रह्माकुमारीज़ नरसिंहपुर

Published

on

किसान आध्यात्मिक सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाऊंडेशन के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग नरसिंहपुर के तत्वावधान में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में दिनांक 20 /11/ 2024 को दोपहर 11:00 बजे से आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि भ्राता ब्रह्माकुमार राजेंद्र भाई जी, उपाध्यक्ष कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउंट आबू,
माननीय भ्राता प्रहलाद सिंह जी पटेल, मंत्री पंचायत ग्रामीण एवं श्रम विभाग,माननीय भ्राता जालम सिंह जी पटेल, पूर्व राज्य मंत्री, ब्रह्माकुमार चंद्रेश जी समन्वयक कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउंट आबू,
भ्राता महंत प्रीतम पुरी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,भ्राता विशाल मेश्राम वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, भ्राता आशुतोष शर्मा कृषि वैज्ञानिक, बहन श्रीमती शिल्पी नेमा आत्मा परियोजना कृषि विस्तार अधिकारी, ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जिला संचालिका नरसिंहपुर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

माउंट आबू से आए राजयोगी ब्रह्मा कुमार राजेंद्र भाई जी ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती हुई अनेक प्रकार की बीमारियों को देखते हुए को आज शाश्वत योगिक जैविक खेती की अति आवश्यकता है ।कहा जाता है जैसा अन्य वैसा मन ।अतः भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए रासायनिक खाद मुक्त शुद्ध सात्विक गुणवत्ता युक्त पौष्टिक अन्न की अति आवश्यकता है जो की शाश्वत योगिक जैविक खेती से ही संभव है। अतः अब हमें अपनी पूर्व पद्धति प्राकृतिक शाश्वत योगिक जैविक कृषि की ओर लौटना है और समाज को अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाना है । स्वच्छ, स्वर्णिम, सशक्त, समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए किसान बंधु शाश्वत योगिक जैविक खेती को अपनाकर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
भाई जी ने बताया कि मुख्यालय माउंट आबू में लगभग 100 एकड़ के खेत (तपोवन) में शाश्वत योगिक जैविक कृषि का कार्य किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की फसलों पर योग के प्रयोग के बहुत अच्छे परिणाम देखे गए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी भी किसान बंधु शाश्वत योगिक जैविक कृषि को अपनाए और स्वर्णिम संसार बनाने में अपना योगदान दें।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज समय की आवश्यकता प्राकृतिक खेती है हमारे प्रधानमंत्री जी ने भी इसका आह्वान किया है।

कार्यक्रम की प्रेरणा स्रोत जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने सभी का शब्द सुमन से स्वागत किया ।
ब्रह्मा कुमार मुकेश भाई ने अपना शाश्वत योगिक जैविक कृषि का अनुभव साझा किया जो कि वह विगत 5 वर्षों से करेली के अंतर्गत कठौतिया ग्राम में कर रहे हैं।
जिले से आए हुए लगभग 500 से भी अधिक किसान बंधु इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लगभग 25 से ज्यादा शाश्वत योगिक जैविक कृषि करने वाले किसान बंधुओ का शाल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री श्री पटेल ने ब्रह्मा कुमारीज नरसिंहपुर के द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का ध्वज दिखा करके शुभारंभ किया।
ब्रह्मा कुमारीज के कला एवं संस्कृति प्रभाग के बाल एवं युवा कलाकारों के द्वारा शानदार प्रेरणादाई लघु नाटिका प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रभु प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया


जैविक योगिक कृषक मुकेश नेमा जी का सम्मान करते हुए 


Continue Reading

Brahmakumaris narsinghpur

Yog Tapasya bhatti

Published

on

https://youtu.be/7E6VWkZs_-w?feature=sharedराजयोग तपस्या भट्टी कराने पधारे_ रोहित भाई जी माउंटआबू से
ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर मे
राजयोग तपस्या भट्टी कराने परमात्म “वरदान भूमि मधुबन (माउंट आबू राजस्थान) बेहद घर से 29 अगस्त से 3 सितंबर 24 तक जिला नरसिंहपुर प्रवास पर पधारे रोहित भाई का फूल गुलदस्ते से भव्य स्वागत किया गया। बाल कलाकारों द्वारा प्रेरणादाई शानदार स्वागत नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर भाई जी ने कहा कि अभी संसार में अनेक प्रकार के दुख अत्याचार बढ़ रहे हैं । सबके दुख दूर करने के निमित्त भगवान ने हमें बनाया है, इसलिए सब के साथ प्रेम से रहो । हम भगवान के घर से सर्वगुण सर्व शक्तियों से संपन्न बन के इस संसार में आए थे, अब वापस जाने के लिए फिर सर्वगुण सर्व शक्तियों से संपन्न बनो।
भाई जी ने सभी को राजयोग की सहज सरल विधि बताई।
जिले से आए हुए अनेक ब्रह्मा वत्सों को सर्वगुण शक्तियों दृष्टि एवम वरदानो से संपन्नकिया।
सभी ने मिलकर एक साथ सुख शांति प्रेम पवित्रता आनंद व शक्तियों के प्रकंपन फैलाएं। सभी के लिए मंगल कामना की।

Continue Reading

Brahma Kumaris Narsinghpur