Connect with us

Brahmakumaris narsinghpur

विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई डॉक्टर दादी प्रकाशमणि जी की 15वीं पुण्य स्मृति

Published

on

विश्व बंधुत्व के रूप में मनाया गया ब्रह्मा कुमारीज की पूर्व मुख्य प्रसाशिका राजयोगिनी डॉ दादी प्रकाशमणि जी का 15 वां पुण्य स्मृति दिवस

अंतर्राष्ट्रीय संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नरसिंहपुर के तत्वावधान में ब्रह्मा कुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रसाशिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी का 15 वां पुण्य स्मृति दिवस विश्व बंधुत्व के रूप में मनाया गया ।

इस अवसर पर ब्रम्हाकुमारी प्रीति बहन जी ने दादी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादी जी के अंदर विशेष पवित्रता की धारणा के कारण परमात्मा शिव बाबा ने दादी जी को कुमारका नाम दिया एवं मणि जैसे प्रकाशित होने के कारण प्रकाशमणि नाम दिया । सन 1969 से 2007 तक 38 वर्ष तक दादी जी ने मुख्य प्रसाशिका के रूप में सेवाओं को आगे बढ़ाया।
दुनिया के 140 से भी अधिक देशों में लगभग 10,000 सेवा केंद्रों के माध्यम से दादी जी ने विश्व बंधुत्व का संदेश दिया । विश्व के सभी धर्म के सभी वर्ग के महात्मा धर्मात्मा एवं वैज्ञानिक राजनैतिक या किसी भी कला के क्षेत्र में जुड़े हुए समाज के मुख्य लोगों से लेकर निम्न वर्ग तक भी दादी जी ने विश्व शांति व विश्व बंधुत्व का संदेश पहुंचाया समाज की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा शांतिदूत पुरस्कार से नवाजा गया।
दीदी ने कहा अपने व्यवहारिक जीवन से मानवता को प्रेम शांति व विश्व बंधुत्व का पाठ पढ़ाने वाली ऐसी आध्यात्मिक जगत की देदीप्यमान मणि दादी प्रकाशमणि जी के चरणों में शत शत नमन सादर श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं। पवित्रता की अवतार दयामई ममतामई करुणामई दादी जी के पद चिन्हों पर चलना ही दादी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
बीके प्रीति दीदी के साथ बीके नेहा दीदी ,वीके वर्षा दीदी ,बीके रश्मि दीदी एवं बीके अर्पिता दीदी ने भी दादी जी के लिए श्रद्धा सुमन समर्पित किए ।

इस अवसर पर दादी जी को श्रद्धा सुमन समर्पित करने के लिए दिव्य संस्कार भवन के भाई बहनों की भीड़ उमड़ी। कुछेक भाई बहिनों ने दादी जी के अंग संग के अनुभव भी साझा किए। तथा विश्व शांति और विश्व बंधुत्व के लिए पंच दिवसीय अखंड योग तपस्या भट्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया l

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Brahmakumaris narsinghpur

Published

on

« 2 of 4 »

 

 

ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कार भवन का 31वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

नरसिंहपुर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर का 31 वां वार्षिक महोत्सव जबलपुर से पधारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका इंदौर जोन की आदि रत्न श्रद्धेय ब्र कु विमला दीदी जी के पावन सानिध्य में, नरसिंहपुर जिला में ईश्वरीय सेवाओं की जनक, नव सृष्टि की सृजनहार, मम्मा सम तपस्वी, ब्रह्मा वत्सों को अलौकिक जन्म एवं पालना देने वाली श्रद्धेय ब्र कु कुसुम दीदी जी के मार्ग दर्शन में अतिथि गण मा.मजिस्ट्रेट तेंदूखेड़ा भ्राता शिवकांत जी , सुनील जायसवाल पूर्व विधायक, वरिष्ठ समाजसेवी भ्राता सुनील कोठारी , भ्राता हरी प्रताप ममार शुगर मिल संचालक, वरिष्ठ एड विनय जैन, रूद्रेश तिवारी संचालक mimt कॉलेज, श्रीमती संध्या कोठारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, समाज सेवी डॉ अनंत दुबे, पंकज नेमा संचालक परमहंस कॉलेज, मीडिया से वरिष्ठ पत्रकार गण भ्राता विपिन वैरागी, भ्राता हेमराज विश्वकर्मा, भ्राता संजय राय, आदि,ब्र कु उर्मिला दीदी संचालिका गाडरवारा, ब्र कु सरोज दीदी संचालिका करेली, ब्र कु जानकी दीदी, ब्र कु प्रीति दीदी संचालिका तेंदूखेड़ा आदि की गरिमामयि उपस्थिति में परमहंस लॉन नरसिंहपुर में दिनांक 28/06/2026 को दोपहर 2 बजे से बड़े ही धूमधाम हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर नरसिंहपुर जिले के करेली गाडरवारा,तेंदूखेड़ा,डोभी,आमगांव,सालीचौका, साईंखेड़ा, आदि से परमपिता परमात्मा शिव के नव सृष्टि के सृजन में अपना तन मन धन से सहयोगी बने हुए 10 वर्ष से 31 वर्ष तक ब्रह्माकुमारीज संस्थान से जुड़कर निरंतर ईश्वरीय सेवाएं करने वाले 351 भाई बहिन प्रभु परवाने, प्रभु दीवाने, प्रभु प्रेमी, आत्माओं का हार चुनरी मुकुट एवं ईश्वरीय सौगात से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने ब्र कु कुसुम दीदी जी के मार्गदर्शन में ब्रह्माकुमारी संस्थान नरसिंहपुर के द्वारा समाज सुधार के श्रेष्ठ कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर परमात्मा श्रीमत पर चलकर स्वयं सदाचारी ब्रह्मचारी नशामुक्त जीवन से समाज में सुख शांति समृद्धि शांति के लिए निरंतर से सेवारत जिले भर से लगभग 800 भाई बहने उपस्थित रहे।
तत्पश्चात सभी ने प्रेम से ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।

💥 *ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कार भवन का 31वां वार्षिक उत्सव*

💥💥💥💥💥

https://www.facebook.com/share/v/1Pbq3cBWTo/

💥💥💥💥💥

https://www.instagram.com/reel/DaNi52FJjMz/?igsh=MWp3YWN5eGF1N3JwZA==
👆 *नरसिंहपुर जिले की ताजा खबरों के लिए लिंक पर जाकर लाइक, फॉलो व सब्सक्राइब अवश्य करें..*👆

✍️ *SADHANA NEWS (MP/CG/RJ) से नरसिंहपुर जिला संवाददाता – बालमुकुन्द विनोद कोरी की रिपोर्ट -*

« 1 of 4 »

 

 

Continue Reading

Brahmakumaris narsinghpur

MOTHERS DAY

Published

on

*नरसिंहपुर: दिव्य संस्कार भवन में मदर्स डे पर भावुक कार्यक्रम; माँ के बलिदान को किया गया नमन*
*नरसिंहपुर।* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र *’दिव्य संस्कार भवन’* में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माँ की ममता के एक बलिदानपूर्ण उदाहरण ने उपस्थित सभी जनों को भावुक कर दिया।
केंद्र प्रभारी *ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदीजी* ने माँ की निस्वार्थ ममता पर प्रकाश डालते हुए *बरगी डैम* की उस हृदयविदारक घटना का जिक्र किया, जहाँ एक माँ और बेटे की डूबने से मृत्यु हो गई थी। दीदीजी ने बताया कि “जब माँ के पार्थिव शरीर को पानी से बाहर निकाला गया, तो देखा गया कि *मृत्यु के आगोश में होने के बावजूद माँ ने अपने बच्चे को अपनी बाहों में कसकर जकड़ा हुआ था।*” उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि माँ का प्रेम जीवन के साथ भी है और जीवन के बाद भी है।
कार्यक्रम के दौरान दीदी जी ने उपस्थित सभी माताओं और बहनों को एक विशेष *संकल्प* कराया कि:
* माताएँ अपने बच्चों को केवल भौतिक सुख-सुविधाएं ही नहीं, बल्कि *दिव्य संस्कार* और नैतिकता की शिक्षा भी प्रदान करेंगी।
* परिवार में क्रोध और तनाव को त्यागकर प्रेम और शांति का वातावरण निर्मित करने का प्रयास करेंगी।
* समाज को व्यसन मुक्त और चरित्रवान बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

संकल्प के पश्चात ब्र कु कुसुम दीदी जी ने क्षेत्र की वरिष्ठ एवं कर्मठ माताओं को ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनका *सम्मान* किया।
दीदीजी ने कहा कि ऐसी माताएं जो अपने परिवार को संस्कारों से सींचती हैं, वे वास्तव में समाज की सच्ची मार्गदर्शक और वंदनीय हैं।
*श्रद्धांजलि:* बरगी डैम की घटना की उस साहसी माँ सहित सभी समर्पित माताओं को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
* *सांस्कृतिक प्रस्तुति:* बच्चों द्वारा माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सुंदर कविताएं और गीत प्रस्तुत किए गए।
* *राजयोग अनुभूति:* अंत में ब्र कु किरण दीदीजी ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया और मानसिक शक्ति प्राप्त करने की विधि सिखाई।
अंत में परमात्मा सहित उपस्थित सभी मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया गय

post_08.htmlhttps://manarmadanews.blogspot.com/2026/05/blog-post_08.html

 

Continue Reading

Brahmakumaris narsinghpur

किसान आध्यात्मिक सम्मेलन, ब्रह्माकुमारीज़ नरसिंहपुर

Published

on

किसान आध्यात्मिक सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाऊंडेशन के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग नरसिंहपुर के तत्वावधान में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में दिनांक 20 /11/ 2024 को दोपहर 11:00 बजे से आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि भ्राता ब्रह्माकुमार राजेंद्र भाई जी, उपाध्यक्ष कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउंट आबू,
माननीय भ्राता प्रहलाद सिंह जी पटेल, मंत्री पंचायत ग्रामीण एवं श्रम विभाग,माननीय भ्राता जालम सिंह जी पटेल, पूर्व राज्य मंत्री, ब्रह्माकुमार चंद्रेश जी समन्वयक कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउंट आबू,
भ्राता महंत प्रीतम पुरी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,भ्राता विशाल मेश्राम वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, भ्राता आशुतोष शर्मा कृषि वैज्ञानिक, बहन श्रीमती शिल्पी नेमा आत्मा परियोजना कृषि विस्तार अधिकारी, ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जिला संचालिका नरसिंहपुर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

माउंट आबू से आए राजयोगी ब्रह्मा कुमार राजेंद्र भाई जी ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती हुई अनेक प्रकार की बीमारियों को देखते हुए को आज शाश्वत योगिक जैविक खेती की अति आवश्यकता है ।कहा जाता है जैसा अन्य वैसा मन ।अतः भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए रासायनिक खाद मुक्त शुद्ध सात्विक गुणवत्ता युक्त पौष्टिक अन्न की अति आवश्यकता है जो की शाश्वत योगिक जैविक खेती से ही संभव है। अतः अब हमें अपनी पूर्व पद्धति प्राकृतिक शाश्वत योगिक जैविक कृषि की ओर लौटना है और समाज को अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाना है । स्वच्छ, स्वर्णिम, सशक्त, समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए किसान बंधु शाश्वत योगिक जैविक खेती को अपनाकर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
भाई जी ने बताया कि मुख्यालय माउंट आबू में लगभग 100 एकड़ के खेत (तपोवन) में शाश्वत योगिक जैविक कृषि का कार्य किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की फसलों पर योग के प्रयोग के बहुत अच्छे परिणाम देखे गए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी भी किसान बंधु शाश्वत योगिक जैविक कृषि को अपनाए और स्वर्णिम संसार बनाने में अपना योगदान दें।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज समय की आवश्यकता प्राकृतिक खेती है हमारे प्रधानमंत्री जी ने भी इसका आह्वान किया है।

कार्यक्रम की प्रेरणा स्रोत जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने सभी का शब्द सुमन से स्वागत किया ।
ब्रह्मा कुमार मुकेश भाई ने अपना शाश्वत योगिक जैविक कृषि का अनुभव साझा किया जो कि वह विगत 5 वर्षों से करेली के अंतर्गत कठौतिया ग्राम में कर रहे हैं।
जिले से आए हुए लगभग 500 से भी अधिक किसान बंधु इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लगभग 25 से ज्यादा शाश्वत योगिक जैविक कृषि करने वाले किसान बंधुओ का शाल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री श्री पटेल ने ब्रह्मा कुमारीज नरसिंहपुर के द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का ध्वज दिखा करके शुभारंभ किया।
ब्रह्मा कुमारीज के कला एवं संस्कृति प्रभाग के बाल एवं युवा कलाकारों के द्वारा शानदार प्रेरणादाई लघु नाटिका प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रभु प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया


जैविक योगिक कृषक मुकेश नेमा जी का सम्मान करते हुए 


Continue Reading

Brahma Kumaris Narsinghpur