Brahmakumaris narsinghpur
International womens day
नरसिंहपुर
महाशिवरात्रि पर नगर में गूंजा शिव संदेश
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नरसिंहपुर के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आशुतोष भगवान शिव भोलेनाथ की विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने शिव ध्वज एवम् हरी झंडी दिखा करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया।यह शोभायात्रा ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर की मुख्य मार्ग से होते हुए गोकुल नगर कॉलोनी तक निकाली गई। जिसमें स्वयं आशुतोष भगवान शिव जी का दिव्य रथ, स्वर्णिम सृष्टि का साक्षात्कार कराती हुई श्री लक्ष्मी नारायण की भव्य झांकी श्वेत वस्त्र धारण किए सिर पर कलश,हाथ में शिव ध्वज एवं प्रेरणा दाई संदेश की तख्तियां लिए सैकड़ों ब्रह्मा कुमार कुमारी भाई बहिनों ने नगर में भ्रमण कर विश्व में शांति , सद्भावना और पवित्रता के प्रकंपन फैलाएं। प्रेरणादाई गीतों के द्वारा संदेश दिया गया।
इसके उपरांत गोकुल नगर कॉलोनी में विशाल आध्यात्मिक महासम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें अतिथिगण पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बहन श्रीमती संध्या कोठारी , एडवोकेट बहिन जया शर्मा ,बहन निशा सोनी अध्यक्षा भाजपा महिला मोर्चा ,बहन श्रीमती विवेक पांडे अध्यक्ष ब्राह्मण समाज ,भ्राता इंजीनियर सुनील कोठारी वरिष्ठ समाजसेवी , समाजसेवी भ्राता एस एस पटेल ने शिवजी का पूजन,दीप प्रज्ज्वलित एवं ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों ने प्रमुख रूप कहा कि शिव और शक्ति का अनूठा संगम तथा महिला सशक्तिकरण का ज्वलंत उदाहरण स्वयं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय है।
इस अवसर पर इस अवसर पर बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य एवं प्रेरणादाई नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
सैकड़ो भक्तों ने प्रेरणादाई शिव संदेश एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाभ लिया।
Brahmakumaris narsinghpur
चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकी 2026
चैतन्य देवियों के साथ भक्तों ने किए दिव्य संस्कार भवन में 12 फुट के शिव जी के दर्शन
नरसिंहपुर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दिव्य संस्कार भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नरसिंहपुर में चैतन्य देवियों के मनोहारी झांकी सजाई गई है जिसका अतिथि गण पूर्व विधायक भ्राता सुनील जायसवाल, भ्राता चंद्रशेखर साहू, इंजीनियर के के सोनी, इंजीनियर राजेश वर्डिया, भ्राता प्रहलाद जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बहिन श्रीमती निशा सोनी, सर्व ब्राह्मण समाज कोषाध्यक्ष बहिन नंदिता चौबे,नगर मंडल अध्यक्ष बहिन श्रीमती सविता अग्रवाल, सर्व ब्राह्मण एकता परिषद नगर मंत्री बहिन शालू शर्मा एवं जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर चेतन देवियों की आरती पूजन कर 20 /10/26 की झांकी का शुभारंभ किया।
भवन के पास चैतन्य देवियों के साथ 12 फुट के शिवलिंग के दर्शन का लाभ ले रहे हैं भक्तगण।
इस अवसर पर जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी जी ने अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि – पावन नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष में एकत्रित मंच पर उपस्थित हमारे समाज की सेवा में संपूर्ण सेवारत, अपने तन, मन और धन को परमात्म कार्य में लगाने वाले और इस ब्रह्माकुमारी संस्थान के साथ अपना आत्मिक संबंध रखकर हर कार्य में सदा सहयोगी बनने वाले हमारे सभी भ्राता गण और हमारी बहनें, जिनका एक आत्मिक संबंध इस संस्था के साथ रहा है।
सभा में उपस्थित आप सभी भक्तगणों का जिनकी माँ के प्रति अटूट श्रद्धा है, आज शारदीय नवरात्र पर्व के उपलक्ष में आयोजित ब्रह्माकुमारीज़ के इस कार्यक्रम में सहृदय आप सभी का बहुत-बहुत दिल से स्वागत है, अभिनंदन है, अभिनंदन है।
हम सब गौरव के साथ कहते हैं कि हम भारत माता की गोद में जन्मे हुए, वो महान आत्माएं हैं, जिन्होंने भारत की संस्कृति और आध्यात्म से ओतप्रोत इस भारत भूमि पर जन्म लिया है।
आप सभी को सुख शांति समृद्धि स्वास्थ्य संपन्न नवरात्रि के पावन पर्व हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Brahmakumaris narsinghpur
वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम 2026
नरसिंहपुर, 1 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं आत्मिक सशक्तिकरण को समर्पित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठजनों सहित लगभग 250 लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री रामसेवक गुप्ता जी (पूर्व मंडी सचिव), श्री रामशंकर पटेल (गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य), भ्राता इंद्रभूषण सिंह जी, चित्रा द्विवेदी जी रिटा . प्रो. , श्री अखिलेश अग्रवाल जी, श्रीकैलाश सोनी मरचेन्ट श्री गनेश चतुर्वेदी जी , श्री एस के चतुर्वेदी जी, डॉ अनंत दुबे जी जी एवं श्री सोमराज सिह धानका जी (पूर्व प्राचार्य),सतीश गुप्ता जी ,अखिलेश अग्रवाल जी ,आर के नावकर जी ,सुरेश ठाकुर जी यू एस उपाध्याय जी, , श्री मुकेश नेमा जी सहित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया।
दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठजनों के सम्मान, सेवा, सुविधा एवं सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन परिवार एवं समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बी.के. कुसुम दीदी ने वरिष्ठजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें परिवार एवं समाज की अनुभव-संपन्न धरोहर बताया। वरिष्ठजनों का तिलक, पुष्प एवं सम्मान-पट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा सभी को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।
बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं लघु नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, प्रेम एवं सहयोग का संदेश दिया गया। बच्चों ने वरिष्ठजनों का सम्मान करने का संकल्प भी लिया।
ब्रह्माकुमारी किरण बहन ने राजयोग अनुभूति कराई। कुमारी राधा एवं ब्रह्माकुमारी पलक ने विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियाँ कराईं, जिनमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। ब्रह्माकुमारी अर्पिता बहन ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत में युवा पीढ़ी ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखने तथा उन्हें कभी उपेक्षित महसूस न होने देने की प्रतिज्ञा ली। रोहित वर्मा एवं अशोक शर्मा ने सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों, बच्चों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने संदेश दिया कि वरिष्ठजनों का सम्मान केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि जीवनभर निभाया जाने वाला संस्कार है।
Brahmakumaris narsinghpur
YOUTH SKILL DAY
9 attachment • Scanned by Gmail
-
News7 years agoNarsinghpur (MP) – दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में मीडिया प्रभाग द्वारा परिसंवाद का आयोजन (Media Dialogue)
-
Brahmakumaris narsinghpur3 years agoRAM MANDIR PRAN PRATISHTHA MAHOTSAV
-
Gadarwara4 years agoGadarwara Center bhoomi poojan
-
AMGAON BADA4 years agoकल्पतरु अभियान के अंतर्गत ग्राम आमगांव बड़ा करेली में वृक्षारोपण
-
Brahmakumaris narsinghpur7 years agoHoli Celebration…
-
News9 years agoNarsinghpur Shobha Yatra
-
Gadarwara4 years agoGuru purnima
-
KARELI4 years agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

















