Brahmakumaris narsinghpur
विश्व पृथ्वी दिवस
प्रेस रिलीज
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्कार भवन नरसिंहपुर द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर धरती के लिए निवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर के गणमान्य इंजीनियर भी शामिल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रम्हाकुमारी कुसुम दीदी जी एवं इंजीनियर भ्राता राजेश बरडिया जी, इंजीनियर भ्राता मनीष जैन जी, इंजीनियर भ्राता अरविंद शुक्ला जी, इंजीनियर भ्राता वरुण भार्गव, जी इंजीनियर बहन निशा, सोनी जी ,इंजीनियर भ्राता के के सोनी जी, इंजीनियर भ्राता मोहित जैन इंजीनियर भ्राता सत्येंद्र व्यवहार जी, इंजीनियर भ्राता कृष्ण कांत साहू जी, इंजीनियर भ्राता अंशु सोनी जी इंजीनियर भ्राता प्रहलाद प्रजापति जी इंजीनियर भ्राता शंकरलाल कुर्मी जी, इंजीनियर भ्राता साकेत नगरिया जी, इंजीनियर भ्राता इंद्रेश कौरव जी, के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा धरती मां को स्वयं परमपिता परमात्मा ने सभी आत्माओं के लिए समान भाव से प्रकृति के पांचों तत्व उपलब्ध कराए हैं जिनके बगैर जीवन असंभव है परंतु मानव की स्वार्थ वृत्ति नेगेटिव सोच का प्रभाव भी इसे नुकसान पहुंचाता है आधुनिकता के इस युग में प्राकृतिक संसाधनों के सीमित उपयोग के साथ-साथ इनका संरक्षण करना हमारा उत्तरदायित्व है जिसमें इंजीनियर जो विश्वकर्मा के रूप में इस धरती मां के संरक्षण की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं आगे भी निभाते रहेंगे उन्होंने कहा आपके कुशल प्रयासों से जल संरक्षण के लिए जैम बनाने के प्रयास किए गए साथ ही दीदी जी ने कहा कि पेड़ लगाकर खेती में हानिकारक कीटनाशकों की जगह जैविक खाद का प्रयोग कर वह हर दिन कम से कम 10 मिनट रोज सकारात्मक ऊर्जा के स्रोत परमात्मा से पवित्र वाइब्रेशन धरती माता को प्रवाहित कर धरती के स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं अंत में कार्यक्रम में उपस्थित इंजीनियर भ्राता राजेश बरडिया जी ने अपने शुभकामनाएं कार्यक्रम के प्रति प्रेषित करते हुए कहा कि किस प्रकार मानव ही धरती में हो रहे अनेक प्रकार के परिवर्तनों जैसे कि जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग का कारण माना भी है जो भी प्रकृति से हम कंज्यूम करते हैं चाहे गैस सिलेंडर मोटर गाड़ी सबसे कार्बन डाइऑक्साइड गैस कुछ ना कुछ मात्रा में निकलती है जिस कारण वायुमंडल गर्म होने से ग्लेशियर पिघल रहे हैं और उन्होंने कहा कि जैसे कि आपके संस्थान में ज्ञान दिया जाता है कि यह परिवर्तन का योग है वह सत्य है हम उसी परिवर्तन के युग में प्रवेश कर रहे हैं साथ ही इंजीनियर निशा सोनी जी ने कहा हमारा सौभाग्य है जो आपने हमें इस आयोजन में आमंत्रित किया वह हम इंजीनियर्स को हमारी जिम्मेदारी का अहसास कराया हम आगे से इस धरती के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे अंत में विश्व पृथ्वी दिवस पर सभी ने प्रतिज्ञाएं की कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई सभी इंजीनियर को तिलक व ईश्वरीय सौगात भेंट करने के पश्चात सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया कार्यक्रम में अनेक बी के भाई बहने भी उपस्थित रहेl
https://www.youtube.com/live/RgqQA57X1JY?feature=share
https://www.youtube.com/live/RgqQA57X1JY?feature=share
Brahmakumaris narsinghpur
चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकी 2026
चैतन्य देवियों के साथ भक्तों ने किए दिव्य संस्कार भवन में 12 फुट के शिव जी के दर्शन
नरसिंहपुर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दिव्य संस्कार भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नरसिंहपुर में चैतन्य देवियों के मनोहारी झांकी सजाई गई है जिसका अतिथि गण पूर्व विधायक भ्राता सुनील जायसवाल, भ्राता चंद्रशेखर साहू, इंजीनियर के के सोनी, इंजीनियर राजेश वर्डिया, भ्राता प्रहलाद जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बहिन श्रीमती निशा सोनी, सर्व ब्राह्मण समाज कोषाध्यक्ष बहिन नंदिता चौबे,नगर मंडल अध्यक्ष बहिन श्रीमती सविता अग्रवाल, सर्व ब्राह्मण एकता परिषद नगर मंत्री बहिन शालू शर्मा एवं जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर चेतन देवियों की आरती पूजन कर 20 /10/26 की झांकी का शुभारंभ किया।
भवन के पास चैतन्य देवियों के साथ 12 फुट के शिवलिंग के दर्शन का लाभ ले रहे हैं भक्तगण।
इस अवसर पर जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी जी ने अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि – पावन नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष में एकत्रित मंच पर उपस्थित हमारे समाज की सेवा में संपूर्ण सेवारत, अपने तन, मन और धन को परमात्म कार्य में लगाने वाले और इस ब्रह्माकुमारी संस्थान के साथ अपना आत्मिक संबंध रखकर हर कार्य में सदा सहयोगी बनने वाले हमारे सभी भ्राता गण और हमारी बहनें, जिनका एक आत्मिक संबंध इस संस्था के साथ रहा है।
सभा में उपस्थित आप सभी भक्तगणों का जिनकी माँ के प्रति अटूट श्रद्धा है, आज शारदीय नवरात्र पर्व के उपलक्ष में आयोजित ब्रह्माकुमारीज़ के इस कार्यक्रम में सहृदय आप सभी का बहुत-बहुत दिल से स्वागत है, अभिनंदन है, अभिनंदन है।
हम सब गौरव के साथ कहते हैं कि हम भारत माता की गोद में जन्मे हुए, वो महान आत्माएं हैं, जिन्होंने भारत की संस्कृति और आध्यात्म से ओतप्रोत इस भारत भूमि पर जन्म लिया है।
आप सभी को सुख शांति समृद्धि स्वास्थ्य संपन्न नवरात्रि के पावन पर्व हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Brahmakumaris narsinghpur
वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम 2026
नरसिंहपुर, 1 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं आत्मिक सशक्तिकरण को समर्पित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठजनों सहित लगभग 250 लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री रामसेवक गुप्ता जी (पूर्व मंडी सचिव), श्री रामशंकर पटेल (गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य), भ्राता इंद्रभूषण सिंह जी, चित्रा द्विवेदी जी रिटा . प्रो. , श्री अखिलेश अग्रवाल जी, श्रीकैलाश सोनी मरचेन्ट श्री गनेश चतुर्वेदी जी , श्री एस के चतुर्वेदी जी, डॉ अनंत दुबे जी जी एवं श्री सोमराज सिह धानका जी (पूर्व प्राचार्य),सतीश गुप्ता जी ,अखिलेश अग्रवाल जी ,आर के नावकर जी ,सुरेश ठाकुर जी यू एस उपाध्याय जी, , श्री मुकेश नेमा जी सहित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया।
दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठजनों के सम्मान, सेवा, सुविधा एवं सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन परिवार एवं समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बी.के. कुसुम दीदी ने वरिष्ठजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें परिवार एवं समाज की अनुभव-संपन्न धरोहर बताया। वरिष्ठजनों का तिलक, पुष्प एवं सम्मान-पट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा सभी को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।
बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं लघु नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, प्रेम एवं सहयोग का संदेश दिया गया। बच्चों ने वरिष्ठजनों का सम्मान करने का संकल्प भी लिया।
ब्रह्माकुमारी किरण बहन ने राजयोग अनुभूति कराई। कुमारी राधा एवं ब्रह्माकुमारी पलक ने विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियाँ कराईं, जिनमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। ब्रह्माकुमारी अर्पिता बहन ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत में युवा पीढ़ी ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखने तथा उन्हें कभी उपेक्षित महसूस न होने देने की प्रतिज्ञा ली। रोहित वर्मा एवं अशोक शर्मा ने सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों, बच्चों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने संदेश दिया कि वरिष्ठजनों का सम्मान केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि जीवनभर निभाया जाने वाला संस्कार है।
Brahmakumaris narsinghpur
YOUTH SKILL DAY
9 attachment • Scanned by Gmail
-
News7 years agoNarsinghpur (MP) – दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में मीडिया प्रभाग द्वारा परिसंवाद का आयोजन (Media Dialogue)
-
Brahmakumaris narsinghpur3 years agoRAM MANDIR PRAN PRATISHTHA MAHOTSAV
-
Gadarwara4 years agoGadarwara Center bhoomi poojan
-
AMGAON BADA4 years agoकल्पतरु अभियान के अंतर्गत ग्राम आमगांव बड़ा करेली में वृक्षारोपण
-
Brahmakumaris narsinghpur7 years agoHoli Celebration…
-
News9 years agoNarsinghpur Shobha Yatra
-
Gadarwara4 years agoGuru purnima
-
KARELI4 years agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस




















