Brahmakumaris narsinghpur
International Women’s Day
वंदे मातरम स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगोत्सव पर्व _ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कार भवन
नरसिंहपुर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दिव्य संस्कार भवन में महिला दिवस एवं रंग पंचमी का पावन पर्व हर्षोल्लासह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला कलेक्टर बहन श्रीमती रजनी सिंह , वरिष्ठ समाज सेविका पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या कोठारी , पैथोलॉजिस्ट बहन डॉक्टर स्वाति मीणा, नारी कल्याण समिति सदस्य श्रीमती ज्योति चौहान , पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका नेमा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, रिटायर प्रो. श्रीमती चित्रा द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष लीनश क्लब एवं संस्थापिका मां दुर्गा मंडल श्रीमती ज्योति तिवारी , ब्रह्माकुमारीज़ जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी , मोटिवेशनल स्पीकर ब्र कु पूजा जबलपुर ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी सिंह ने अपने प्रेरणादाई उद्बोधन में कहा कि
नारी समाज की धुरी है । नारी ने ही श्रेष्ठ संस्कारों को पीढ़ी दर पीढ़ी पहुंचने का कार्य किया है। इसीलिए कहा जाता है यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:।
उन्होंने सभा में उपस्थित सभी गणमान्य महिलाओं को महिला दिवस एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने महिला दिवस एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
कालांतर से ही नारी शक्ति ने अपनी अहम भूमिका समाज के कल्याण में निभाई है इसीलिए देवियों का नाम आज भी सम्मान के साथ देवताओं से पूर्व लिया जाता है जैसे लक्ष्मी नारायण, राधे कृष्ण, सीता राम आदि। मध्यकाल में भी वीरांगना बनकर नारी ने देश और समाज की रक्षा का अद्भुत दायित्व निभाया । वर्तमान समय भी नारी शक्ति हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। आर्मी , विज्ञान जगत, खेल जगत, राजनीति हो, य आध्यात्मिक जगत, हर क्षेत्र में नारी अपनी अहम भूमिका निभा रही है किंतु उन्होंने नारियों पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में नारी फ़ैशन में नैतिक मूल्यों को भूलते जा रही है।लेकिन नारी अपनी पुरातन सनातन देव संस्कृति को अपना कर फिर से अपने देवत्व को प्राप्त कर सकती है । उन्होंने नारियों का आह्वाहन करते हुए कहा कि वर्तमान में निराकार परमपिता परमात्मा शिव हमारी इस भारत भूमि पर अवतरित होकर के सत्य गीता का ज्ञान एवं राजयोग विद्या देकर अबला नारी को शक्ति स्वरूपा बना रहे हैं क्योंकि नारी ही नर्क को स्वर्ग बन सकती है।
उन्होंने सभी को होली पर्व का आध्यात्मिक अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा की होली पर हम सब तीन कार्य करते हैं पहले रात में होली जलाते हैं फिर दूसरे दिन रंग गुलाल लगाते हैं और एक दूसरे के गले मिलकर मंगल मिलन करते हैं किंतु सच्चा मिलन तभी होगा जब हम अपने भीतर से अवगुणों रूपी बुराइयों को जलाएंगे और परमात्मा के द्वारा दिए जा रहे सत्य ज्ञान के रंग से अपनी अंतर आत्मा को रंग कर औरों से मंगल मिलन कर सकेंगे। तभी यह होली का पर्व हम सभी के जीवन में खुशियों के रंग बिखरेगा और हम सभी का घर निश्चित ही स्वर्ग बनेगा l
मोटिवेशनल स्पीकर ब्र कु पूजा ने सभा में उपस्थित नारी शक्ति को वैल्यूज पर आधारित अलग-अलग एक्टिविटी कराते हुए उनको अपने जीवन में वैल्यूज को धारण करने की प्रेरणा दे कर आंतरिक शक्ति को जागृत करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा आज दिन प्रतिदिन डायवोर्स, डिप्रेशन, सुसाइड के जो कैस बढ़ रहे हैं इसका कारण अंतर आत्मा की कमजोरी है जिसको दूर करने के लिए यदि प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में से 10 मिनट निकाल कर मेडिटेशन का अभ्यास किया जाए तो निश्चित ही महिला अपने परिवार में और अपने वर्कप्लेस पर हर कार्य को अच्छे से मैनेज कर सकती है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया , की IQ (इंटेलिजेंस कोशिएंट),EQ (इमोशनल कोशिएंट) है, के साथ SQ (स्पिरिचुअल कोशिएंट )को भी बढ़ाए । तत्पश्चात सभी को राजयोग मेडिटेशन का प्रेक्टिकल अनुभव कराया।
जिला कलेक्टर बहिन श्रीमती रजनी सिंह ने भी कुछ क्षण ध्यान कक्ष में राजयोग अनुभूति की।
नगर की यातायात व्यवस्था में 24×7 तत्पर यातायात थाना प्रभारी श्रीमती ममता तिवारी ने महिलाओं की अहम भूमिका पर जोर देते हुए शुभकामनाएं दी।
श्रीमती कोठारी जी ने महिला दिवस पर शुभकामना देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनें समाज के हर क्षेत्र में समाज सुधार के कार्य में अहम भूमिका निभा रही हैं।
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से सभी को फूलों की होली की मंद सुगंध और होली के आध्यात्मिक गीतों के रंगों में रंग दिया ।
इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं की प्रमुख समाज सुधारक जिला चिकित्सालय से महिला रोग विशेषज्ञ_
डॉ प्रांजल पराड़कर, डॉ शोभना पटेल,डॉ शुभ लक्ष्मी सिंघाई,श्रीमती प्रीति तिवारी भारत विकास परिषद,श्रीमती सुनीता राजपूत योगाचार्य , श्रीमती सुनीता शर्मा महिला जिला प्रमुख,श्रीमती अरुणा दुबे अध्यक्ष ब्राह्मण एकता परिषद , श्रीमती अनीता मानसता आदि अनेक मातृ शक्तियां उपस्थित रहीं ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन क्षेत्रीय महिला प्रमुख भारत विकास परिषद श्रीमती भारती कौरव एवं प्रो.श्रीमती प्रीति कौरव ने किया।
अंत में प्रभु प्रसाद एवं ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई।
Brahmakumaris narsinghpur
वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम 2026
नरसिंहपुर, 1 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं आत्मिक सशक्तिकरण को समर्पित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठजनों सहित लगभग 250 लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री रामसेवक गुप्ता जी (पूर्व मंडी सचिव), श्री रामशंकर पटेल (गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य), भ्राता इंद्रभूषण सिंह जी, चित्रा द्विवेदी जी रिटा . प्रो. , श्री अखिलेश अग्रवाल जी, श्रीकैलाश सोनी मरचेन्ट श्री गनेश चतुर्वेदी जी , श्री एस के चतुर्वेदी जी, डॉ अनंत दुबे जी जी एवं श्री सोमराज सिह धानका जी (पूर्व प्राचार्य),सतीश गुप्ता जी ,अखिलेश अग्रवाल जी ,आर के नावकर जी ,सुरेश ठाकुर जी यू एस उपाध्याय जी, , श्री मुकेश नेमा जी सहित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया।
दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठजनों के सम्मान, सेवा, सुविधा एवं सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन परिवार एवं समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बी.के. कुसुम दीदी ने वरिष्ठजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें परिवार एवं समाज की अनुभव-संपन्न धरोहर बताया। वरिष्ठजनों का तिलक, पुष्प एवं सम्मान-पट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा सभी को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।
बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं लघु नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, प्रेम एवं सहयोग का संदेश दिया गया। बच्चों ने वरिष्ठजनों का सम्मान करने का संकल्प भी लिया।
ब्रह्माकुमारी किरण बहन ने राजयोग अनुभूति कराई। कुमारी राधा एवं ब्रह्माकुमारी पलक ने विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियाँ कराईं, जिनमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। ब्रह्माकुमारी अर्पिता बहन ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत में युवा पीढ़ी ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखने तथा उन्हें कभी उपेक्षित महसूस न होने देने की प्रतिज्ञा ली। रोहित वर्मा एवं अशोक शर्मा ने सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों, बच्चों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने संदेश दिया कि वरिष्ठजनों का सम्मान केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि जीवनभर निभाया जाने वाला संस्कार है।
Brahmakumaris narsinghpur
YOUTH SKILL DAY
9 attachment • Scanned by Gmail
Brahmakumaris narsinghpur
विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्त दान शिविर संपन्न
विश्व बंधुत्व की प्रेरणा स्रोत ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर संपन्न-
नरसिंहपुर
पूर्व राज्य मंत्री भ्राता जालम सिंह पटेल रहे उपस्थित
81 भाई बहनों ने उमंग उत्साह के साथ किया रक्तदान
विश्व बंधुत्व की प्रेरणा स्रोत राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस पर विशाल रक्तदान अभियान का कार्यक्रम जो कि विगत 17 से 25 अगस्त 2025 तक समग्र भारत एवं नेपाल में विशाल रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है ।इसी क्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नरसिंहपुर सेवा केंद्र में दिनांक 24/ 8/ 2025 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व राज्य मंत्री भ्राता जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष भ्राता पंडित नीरज महाराज, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भ्राता नीलम चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, समाज सेवी भ्राता निर्मल बासवानी, जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर रक्त दान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भ्राता जालम सिंह पटेल ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक जागरूकता का काम है। लोग अक्सर दूसरों से रक्त लेने के लिए तो आगे आते हैं, लेकिन खुद रक्त देने के लिए तैयार नहीं होते।यदि हर व्यक्ति रक्तदान करना शुरू कर दे तो रक्त की कमी की समस्या को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी “चलते-फिरते ब्लड बैंक” हैं और हमें जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने दादी जी की पुण्यतिथि पर चलाए गए इस जागरूकता अभियान की भी सराहना की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्राता संदीप भूरिया ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज समाज सेवा के क्षेत्र में लम्बे समय से निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही है इसके लिए मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
भ्राता निर्मल वासवानी ने कहा कि मैं 62 बार रक्तदान कर चुका हूं। हमारा रक्तदान करने वाला ग्रुप है ।
पंडित नीरज महाराज भ्राता नीलम चौहान श्रीमती निशा सोनी ने भी शुभकामनाएं दी।
जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी ने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की रक्त की पूर्ति होती है लेकिन विश्व बंधुत्व की भावना भी जागृत होती है।
दादी जी के स्मृति दिवस पर रक्त दान करने का उद्देश्य विश्व बंधुत्व की भावना को लाना, विश्व में शांति की स्थापना करना, मूल्यनिष्ठ समाज और भाईचारे को लाना है।
“इसके साथ-साथ ये रक्तदान मानवता सिखाती है, भ्रातृत्व
सिखाता है, बंधुत्व भाव को जोड़ता है, विश्व को एक परिवार बनाता है। इसी शुभ संदेश को स्पष्ट करते हुए ब्रह्मा कुमारी संस्थान के द्वारा पूरे भारत और नेपाल में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। और हम सब अपनी सच्ची श्रद्धा से हमारी पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाश मणि जी को श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए उनके संकल्पों को साकार करने की प्रेरणा लेते हैं। और आज के इस कार्यक्रम को चार-चाँद लगाने में हमारे पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक, जो कि आज भी उतना ही सक्रिय होकर ब्रह्मा कुमारी संस्थान के साथ कदम कदम पर सहयोगी हैं । आप हमारी पूरे विधानसभा की सेवा में तत्पर हैं ।और आगे भी इसी प्रकार ईश्वरीय कार्य में आपका सहयोग मिलता रहेगा ये अपेक्षा करते हैं।
इस अवसर पर ब्र कु किरण दीदी, ब्र कु विधि, ब्र कु रश्मि,अनुपमा, गायत्री बहिन, सुमन बहिन,बी के पुरुषोत्तम, बी के अंशुल, बीके राहुल, बीके रजनीश, बीके विष्णु, बीके नीरज, बीके अंकित, बीके इंदर भाई, बीके आदर्श,गोपाल चावला, प्रभात भाई, गंगाराम भाई, केदार भाई, ब्र कु ऋषि, भ्राता निर्मल बासवानी के रक्त दाता ग्रुप के सदस्यों सहित, ब्रह्मा कुमारीज के 81 भाई बहनों ने उमंग उत्साह के साथ रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस महा अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा द्वारा किया गया । राष्ट्रीय शुभारंभ की उपरांत भारत और नेपाल में रक्तदान शिविरों की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत 22 से 25 अगस्त तक पूरे देश में 1500 से भी अधिक ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों पर पर एक साथ विशाल रक्तदान सिविल आयोजित किए जा रहे हैं ।
इस अभियान का लक्ष्य लाखों यूनिट रक्त एकत्रित कर जरूरत मंद लोगों को रक्त की सहज उपलब्धता करा के जीवन दान देना तथा लोगों को रक्त दान करने के लिए प्रेरित करना है।
आमंत्रित अतिथियों ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्रह्मा कुमारीज के इस महा अभियान की सराहना की है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नरसिंहपुर की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने सभी रक्तदाताओं, जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य विभाग के समस्त सदस्यों का एवं इस कार्यक्रम में सहयोगी रहे समस्त नागरिक गणों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
https://www.youtube.com/live/mrK8-Ak9aNs?si=44WJcrS5Si4I2n8m,
https://youtu.be/41zofe3rqfg?si=E0nvmtYzBjK93MLG,/KKAAfqHwor4?si=uDr-IH0QHp
-
News7 years agoNarsinghpur (MP) – दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में मीडिया प्रभाग द्वारा परिसंवाद का आयोजन (Media Dialogue)
-
Brahmakumaris narsinghpur3 years agoRAM MANDIR PRAN PRATISHTHA MAHOTSAV
-
Gadarwara4 years agoGadarwara Center bhoomi poojan
-
AMGAON BADA4 years agoकल्पतरु अभियान के अंतर्गत ग्राम आमगांव बड़ा करेली में वृक्षारोपण
-
Brahmakumaris narsinghpur7 years agoHoli Celebration…
-
News8 years agoNarsinghpur Shobha Yatra
-
Gadarwara4 years agoGuru purnima
-
KARELI4 years agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

































