Brahmakumaris narsinghpur
भाग्य की कलम आपके हाथ
श्रेष्ठ भाग्य का आधार श्रेष्ठ कर्म~ ब्र कु शिवानी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नरसिंहपुर के तत्वावधान में इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जी के पावन सानिध्य में भाग्य की कलम आपके हाथ विषय पर 3 फरवरी 2025 संध्या 4:30 बजे से 7:30 बजे तक परमहंस ग्राउंड खैरी नाका नरसिंहपुर में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में कला एवं संस्कृति प्रभाग के द्वारा शानदार स्वागत नृत्य एवं प्रेरणादाई लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके बाद अतिथि इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर ब्र कु शिवानी दीदी, क्षेत्रीय इंदौर जोनल प्रभारी ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी, उज्जैन से ब्रह्माकुमारी उषा दीदी, दिल्ली गुड़गांव से ब्रह्माकुमारी विधात्रि दीदी, अहमदाबाद गुजरात से सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गायिका डॉ. दामिनी दीदी, पूर्व विधायक भ्राता सुनील जायसवाल , पूर्व राज्यसभा सांसद भ्राता कैलाश सोनी , नगर पालिका अध्यक्ष भ्राता पं नीरज महाराज , समाज सेवी भ्राता सुनील कोठारी , नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष भरता रुद्रेश तिवारी,नरसिंहपुर सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी , परमहंस कॉलेज प्रबंधक भ्राता पंकज नेमा, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नरसिंहपुर सेवा केंद्र की ओर से ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने सभी का शब्द सुमन से स्वागत किया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जी ने कहा कि हम अपने भाग्य के निर्माता स्वयं है। मेरे साथ जो भी हो रहा है उसका जिम्मेदार मैं स्वयं हूं ।जैसा मेरा कर्म वैसा मेरा भाग्य होगा ।मेरे कर्म मेरे हाथ में है। ज्योतिषी हमें यह तो बता सकते हैं कि मेरी जन्म कुंडली में क्या लिखा है पर क्या लिखना है यह मेरा कर्म तय करता है ।राजयोग हमें सिखाता है कि आने वाली परिस्थिति का सामना कैसे करना है ।मेरी सोच, मेरी भावनाओं के अनुसार मेरे कर्म होते हैं । जिससे जो बोलो वही भावनाओं में होना चाहिए। कर्म अर्थात मेरा भाव। अपने भाव की गहरी चेकिंग करनी है ।कर्म अर्थात भाव, भावना, सोच ,बोल और व्यवहार इन चार बातों के आधार पर भाग्य बनता है। सोच का परिणाम व्यवहार में आता है ।जो मेरे साथ हो रहा है वह मेरा भाग्य है। दूसरे क्या कर रहे हैं हम वह देखकर करते हैं। सदा याद रखो मेरा कर्म, मेरा भाग्य मुझे सिर्फ और सिर्फ सही कर्म ही करना है चाहे सारे शहर में से मैं अकेला हूं ।मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है इसका जवाब मेरे द्वारा किए गए कर्म का ही फल है ।मेरे कर्म में सबसे ज्यादा शक्ति है। दूसरों के नहीं अपने कर्म पर फोकस करो ।आज पक्का करो मेरे साथ किसने क्या भी किया हो मुझे दूसरों के साथ अच्छा ही करना है ।यदि अपने साथ अच्छा चाहते हो तो दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करो ।
दीदी ने कहा कि क्या हम उनको दुआएं दे सकते हैं जो हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं ।
संकल्प करो अपने कर्मों के लिए मैं आत्मा आपसे क्षमा मांगती हूं ।बीती सो बीती पुराने हिसाब किताब को खत्म करते हैं ।मेरी तरफ से आपको दुआएं हैं ।हर आत्मा बहुत शुद्ध है दुआ देना, क्षमा करना बहुत सहज है ।
जैसे कैमरे की रिकॉर्ड की हुई चीज बदली नहीं जा सकती ऐसे ही हमारे द्वारा किए हुए कर्म बदले नहीं जा सकते इसके लिए सही बोल सही कर्म करें तो रिकॉर्डिंग अच्छी होगी । हर आत्मा के साथ कर्म और संस्कार साथ में जाएंगे। मेरे कर्मों की रिकॉर्डिंग एक जन्म नहीं जन्म-जन्म के लिए हो रही है इसलिए हमेशा अपने ही कर्मों पर ध्यान देकर अच्छे ही कर्म करने हैं ।मेरा श्रेष्ठ भाग्य तो मेरे श्रेष्ठ कर्मों से ही होने वाला है ।हमारे भाग्य पर हमारे ही कर्मों की नजर लगती है। जिसके ऊपर परमात्मा की नजर हो उसे किसी की बुरी नजर नहीं लग सकती। किसी को क्षमा करने से अपना हृदय स्वस्थ हो जाएगा।आज से एक मंत्र पक्का करो सबको दुआएं देना है । संकल्प सही करो तो भाग्य श्रेष्ठ होना ही है ।चार बातें धन,अन्न,मन और जन इस की प्राप्ति से भाग्य को समझा जाता है ।धन कितना कमाया यह नहीं ,धन कैसे कमाया है। सबको सुख देते हुए दुआएं देते हुए धन कमाना है ।सिर्फ सड़क पर नहीं जीवन के हर लाल सिग्नल पर रुकना है ।धन ध्यान से कामना है ।अन्न से मन की स्थिति बनती है ।जैसा अन्य वैसा मन होता है ।दुख , दर्द किसी की हिंसा वाला भोजन नहीं खाना है। सिर्फ शाकाहारी भोजन ही खाना है। परमात्मा की याद में भोजन बनाना और खाना है ।यह बहुत ही बड़ी शक्ति है। हमारा घर स्वर्ग है ऐसा सकारात्मक संकल्प भोजन बनाते समय करना है ।शुद्ध अन्न से मन, मन से कर्म ,कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नरसिंहपुर के तत्वावधान में इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जी के पावन सानिध्य में भाग्य की कलम आपके हाथ विषय पर 3 फरवरी 2025 संध्या 4:30 बजे से 7:30 बजे तक परमहंस ग्राउंड खैरी नाका नरसिंहपुर में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में कला एवं संस्कृति प्रभाग के द्वारा शानदार स्वागत नृत्य एवं प्रेरणादाई लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके बाद अतिथि इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर ब्र कु शिवानी दीदी, क्षेत्रीय इंदौर जोनल प्रभारी ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी, उज्जैन से ब्रह्माकुमारी उषा दीदी, दिल्ली गुड़गांव से ब्रह्माकुमारी विधात्रि दीदी, अहमदाबाद गुजरात से सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गायिका डॉ. दामिनी दीदी, पूर्व विधायक भ्राता सुनील जायसवाल , पूर्व राज्यसभा सांसद भ्राता कैलाश सोनी , नगर पालिका अध्यक्ष भ्राता पं नीरज महाराज , समाज सेवी भ्राता सुनील कोठारी , नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष भरता रुद्रेश तिवारी,नरसिंहपुर सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी , परमहंस कॉलेज प्रबंधक भ्राता पंकज नेमा, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नरसिंहपुर सेवा केंद्र की ओर से ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने सभी का शब्द सुमन से स्वागत किया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जी ने कहा कि हम अपने भाग्य के निर्माता स्वयं है। मेरे साथ जो भी हो रहा है उसका जिम्मेदार मैं स्वयं हूं ।जैसा मेरा कर्म वैसा मेरा भाग्य होगा ।मेरे कर्म मेरे हाथ में है। ज्योतिषी हमें यह तो बता सकते हैं कि मेरी जन्म कुंडली में क्या लिखा है पर क्या लिखना है यह मेरा कर्म तय करता है ।राजयोग हमें सिखाता है कि आने वाली परिस्थिति का सामना कैसे करना है ।मेरी सोच, मेरी भावनाओं के अनुसार मेरे कर्म होते हैं । जिससे जो बोलो वही भावनाओं में होना चाहिए। कर्म अर्थात मेरा भाव। अपने भाव की गहरी चेकिंग करनी है ।कर्म अर्थात भाव, भावना, सोच ,बोल और व्यवहार इन चार बातों के आधार पर भाग्य बनता है। सोच का परिणाम व्यवहार में आता है ।जो मेरे साथ हो रहा है वह मेरा भाग्य है। दूसरे क्या कर रहे हैं हम वह देखकर करते हैं। सदा याद रखो मेरा कर्म, मेरा भाग्य मुझे सिर्फ और सिर्फ सही कर्म ही करना है चाहे सारे शहर में से मैं अकेला हूं ।मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है इसका जवाब मेरे द्वारा किए गए कर्म का ही फल है ।मेरे कर्म में सबसे ज्यादा शक्ति है। दूसरों के नहीं अपने कर्म पर फोकस करो ।आज पक्का करो मेरे साथ किसने क्या भी किया हो मुझे दूसरों के साथ अच्छा ही करना है ।यदि अपने साथ अच्छा चाहते हो तो दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करो ।
दीदी ने कहा कि क्या हम उनको दुआएं दे सकते हैं जो हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं ।
संकल्प करो अपने कर्मों के लिए मैं आत्मा आपसे क्षमा मांगती हूं ।बीती सो बीती पुराने हिसाब किताब को खत्म करते हैं ।मेरी तरफ से आपको दुआएं हैं ।हर आत्मा बहुत शुद्ध है दुआ देना, क्षमा करना बहुत सहज है ।
जैसे कैमरे की रिकॉर्ड की हुई चीज बदली नहीं जा सकती ऐसे ही हमारे द्वारा किए हुए कर्म बदले नहीं जा सकते इसके लिए सही बोल सही कर्म करें तो रिकॉर्डिंग अच्छी होगी । हर आत्मा के साथ कर्म और संस्कार साथ में जाएंगे। मेरे कर्मों की रिकॉर्डिंग एक जन्म नहीं जन्म-जन्म के लिए हो रही है इसलिए हमेशा अपने ही कर्मों पर ध्यान देकर अच्छे ही कर्म करने हैं ।मेरा श्रेष्ठ भाग्य तो मेरे श्रेष्ठ कर्मों से ही होने वाला है ।हमारे भाग्य पर हमारे ही कर्मों की नजर लगती है। जिसके ऊपर परमात्मा की नजर हो उसे किसी की बुरी नजर नहीं लग सकती। किसी को क्षमा करने से अपना हृदय स्वस्थ हो जाएगा।आज से एक मंत्र पक्का करो सबको दुआएं देना है । संकल्प सही करो तो भाग्य श्रेष्ठ होना ही है ।चार बातें धन,अन्न,मन और जन इस की प्राप्ति से भाग्य को समझा जाता है ।धन कितना कमाया यह नहीं ,धन कैसे कमाया है। सबको सुख देते हुए दुआएं देते हुए धन कमाना है ।सिर्फ सड़क पर नहीं जीवन के हर लाल सिग्नल पर रुकना है ।धन ध्यान से कामना है ।अन्न से मन की स्थिति बनती है ।जैसा अन्य वैसा मन होता है ।दुख , दर्द किसी की हिंसा वाला भोजन नहीं खाना है। सिर्फ शाकाहारी भोजन ही खाना है। परमात्मा की याद में भोजन बनाना और खाना है ।यह बहुत ही बड़ी शक्ति है। हमारा घर स्वर्ग है ऐसा सकारात्मक संकल्प भोजन बनाते समय करना है ।शुद्ध अन्न से मन, मन से कर्म ,कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है
Brahmakumaris narsinghpur
विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्त दान शिविर संपन्न
विश्व बंधुत्व की प्रेरणा स्रोत ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर संपन्न-
नरसिंहपुर
पूर्व राज्य मंत्री भ्राता जालम सिंह पटेल रहे उपस्थित
81 भाई बहनों ने उमंग उत्साह के साथ किया रक्तदान
विश्व बंधुत्व की प्रेरणा स्रोत राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस पर विशाल रक्तदान अभियान का कार्यक्रम जो कि विगत 17 से 25 अगस्त 2025 तक समग्र भारत एवं नेपाल में विशाल रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है ।इसी क्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नरसिंहपुर सेवा केंद्र में दिनांक 24/ 8/ 2025 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व राज्य मंत्री भ्राता जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष भ्राता पंडित नीरज महाराज, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भ्राता नीलम चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, समाज सेवी भ्राता निर्मल बासवानी, जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर रक्त दान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भ्राता जालम सिंह पटेल ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक जागरूकता का काम है। लोग अक्सर दूसरों से रक्त लेने के लिए तो आगे आते हैं, लेकिन खुद रक्त देने के लिए तैयार नहीं होते।यदि हर व्यक्ति रक्तदान करना शुरू कर दे तो रक्त की कमी की समस्या को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी “चलते-फिरते ब्लड बैंक” हैं और हमें जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने दादी जी की पुण्यतिथि पर चलाए गए इस जागरूकता अभियान की भी सराहना की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्राता संदीप भूरिया ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज समाज सेवा के क्षेत्र में लम्बे समय से निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही है इसके लिए मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
भ्राता निर्मल वासवानी ने कहा कि मैं 62 बार रक्तदान कर चुका हूं। हमारा रक्तदान करने वाला ग्रुप है ।
पंडित नीरज महाराज भ्राता नीलम चौहान श्रीमती निशा सोनी ने भी शुभकामनाएं दी।
जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी ने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की रक्त की पूर्ति होती है लेकिन विश्व बंधुत्व की भावना भी जागृत होती है।
दादी जी के स्मृति दिवस पर रक्त दान करने का उद्देश्य विश्व बंधुत्व की भावना को लाना, विश्व में शांति की स्थापना करना, मूल्यनिष्ठ समाज और भाईचारे को लाना है।
“इसके साथ-साथ ये रक्तदान मानवता सिखाती है, भ्रातृत्व
सिखाता है, बंधुत्व भाव को जोड़ता है, विश्व को एक परिवार बनाता है। इसी शुभ संदेश को स्पष्ट करते हुए ब्रह्मा कुमारी संस्थान के द्वारा पूरे भारत और नेपाल में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। और हम सब अपनी सच्ची श्रद्धा से हमारी पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाश मणि जी को श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए उनके संकल्पों को साकार करने की प्रेरणा लेते हैं। और आज के इस कार्यक्रम को चार-चाँद लगाने में हमारे पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक, जो कि आज भी उतना ही सक्रिय होकर ब्रह्मा कुमारी संस्थान के साथ कदम कदम पर सहयोगी हैं । आप हमारी पूरे विधानसभा की सेवा में तत्पर हैं ।और आगे भी इसी प्रकार ईश्वरीय कार्य में आपका सहयोग मिलता रहेगा ये अपेक्षा करते हैं।
इस अवसर पर ब्र कु किरण दीदी, ब्र कु विधि, ब्र कु रश्मि,अनुपमा, गायत्री बहिन, सुमन बहिन,बी के पुरुषोत्तम, बी के अंशुल, बीके राहुल, बीके रजनीश, बीके विष्णु, बीके नीरज, बीके अंकित, बीके इंदर भाई, बीके आदर्श,गोपाल चावला, प्रभात भाई, गंगाराम भाई, केदार भाई, ब्र कु ऋषि, भ्राता निर्मल बासवानी के रक्त दाता ग्रुप के सदस्यों सहित, ब्रह्मा कुमारीज के 81 भाई बहनों ने उमंग उत्साह के साथ रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस महा अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा द्वारा किया गया । राष्ट्रीय शुभारंभ की उपरांत भारत और नेपाल में रक्तदान शिविरों की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत 22 से 25 अगस्त तक पूरे देश में 1500 से भी अधिक ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों पर पर एक साथ विशाल रक्तदान सिविल आयोजित किए जा रहे हैं ।
इस अभियान का लक्ष्य लाखों यूनिट रक्त एकत्रित कर जरूरत मंद लोगों को रक्त की सहज उपलब्धता करा के जीवन दान देना तथा लोगों को रक्त दान करने के लिए प्रेरित करना है।
आमंत्रित अतिथियों ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्रह्मा कुमारीज के इस महा अभियान की सराहना की है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नरसिंहपुर की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने सभी रक्तदाताओं, जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य विभाग के समस्त सदस्यों का एवं इस कार्यक्रम में सहयोगी रहे समस्त नागरिक गणों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
https://www.youtube.com/live/mrK8-Ak9aNs?si=44WJcrS5Si4I2n8m,
https://youtu.be/41zofe3rqfg?si=E0nvmtYzBjK93MLG,/KKAAfqHwor4?si=uDr-IH0QHp
Brahmakumaris narsinghpur
90 त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव
नरसिंहपुर में आध्यात्मिक चेतना का शंखनाद: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित `शिव संदेश शोभायात्रा`
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के अंतर्मन को शिवमय करने वाला एक अलौकिक दृश्य रविवार 22 फरवरी2026 को दृष्टिगोचर हुआ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय `दिव्य संस्कार भवन हाउसिंग बोर्ड कालोनी नरसिंहपुर के तत्वावधान में आयोजित 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के पावन उपलक्ष्य में विशाल `शिव संदेश शोभायात्रा` एवं आध्यात्मिक महासम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्य संस्कार भवन परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष पंडित नीरज महाराज एवं ब्रह्माकुमारी कुसुम बहन जी द्वारा ईश्वरीय ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वज फहरा कर विश्व शांति, एकता व सद्भावना का संदेश संप्रेषित किया गया।
इसके उपरांत मध्याह्न 12:00 बजे सेवाकेंद्र से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा का मंगल उद्घोष हुआ जिसमें स्वयं भोलेनाथ का दिव्य रथ, श्री लक्ष्मीनारायण जी व शेषशाई श्री विष्णु जी की मनोरम चैतन्य झांकी शोभायमान हो रही थी।गाजे-बाजे और परम पिता परमात्मा शिव के सुमधुर गीतों की तरंगों के साथ यह यात्रा जैसे ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से प्रस्थान कर नगर के पथों पर बढ़ी, नगरवासियों ने पुष्प-वृष्टि कर इसका अभिनंदन किया।
नगरपालिका चौराहे पर पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष एवं प्रबुद्ध व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया, वहीं सुभाष पार्क पर डॉ. संजीव चांदूरकर एवं डॉ. स्वाति चांदूरकर ने उपस्थित होकर यात्रा का आत्मीय वंदन किया। शोभायात्रा जब ऐतिहासिक राम मंदिर की देहरी पर पहुँची, तो पुजारी पंडित बलराम शास्त्री जी एवं कैलाश चंद्र नेमा सहित अन्य व्यापारियों ने इसका स्वागत किया। इसके उपरांत यात्रा मुशरान पार्क पहुँची, जहाँ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संध्या कोठारी, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील कोठारी एवं अजय वासवानी ने श्रद्धापूर्ण अगवानी की। तदुपरांत सुनका चौराहे पर सराफा व्यापारी मुकेश लुनावत, संजय अग्रवाल और पंकजमणि नेमा ने अपनी अटूट श्रद्धा निवेदित की।
विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करती हुई यह शोभायात्रा यादव कॉलोनी (गली नंबर 10) पहुँची, जहाँ एक विशाल `आध्यात्मिक सम्मेलन` का भव्य आयोजन हुआ। इस सम्मेलन का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी भ्राता सुनील कोठारी, वरिष्ठ जन परिषद अध्यक्ष गणेश चतुर्वेदी संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी 25 ब्रह्माकुमारी बहनों सहित नगर के 90 प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रज्ज्वलित दीपों की यह कतारबद्ध ज्योति न केवल आयोजन स्थल को आलोकित कर रही थी, अपितु समाज में ज्ञान और सद्भावना के प्रकाश पुंज का संचार भी कर रही थी।
इस पुनीत अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी कुसुम बहन जी ने महाशिवरात्रि के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों का प्रतिपादन किया। उन्होंने रेखांकित किया कि `शिव` शब्द का अर्थ ही `कल्याणकारी` है; अतः उपवास का वास्तविक मर्म परमात्मा के सामीप्य में वास करना और जागरण का अर्थ अपने भीतर व्याप्त विकारों के प्रति सचेत होना है।
सम्मेलन में वक्ताओं ने राजयोग के माध्यम से जीवन में घटित होने वाले सकारात्मक रूपांतरणों पर गहन विमर्श किया। संस्था द्वारा समस्त अतिथियों और श्रद्धालुओं का आत्मीय सत्कार करते हुए उन्हें `ईश्वरीय सौगात` एवं `प्रभु प्रसाद` प्रदान किया गया। अंततः सभी उपस्थित जनों ने जीवन में सात्विकता और शांति को अंगीकार करने का पावन संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के अभूतपूर्व सामंजस्य से यह महोत्सव अत्यंत उल्लासपूर्ण वातावरण में निर्विघ्न संपन्न हुआ।
Brahmakumaris narsinghpur
अलौकिक होली स्नेह-मिलन कार्यक्रम
नरसिंहपुर: `अलौकिक होली स्नेह-मिलन` में पत्रकारों और ईश्वरीय परिवार के बीच आध्यात्मिक रंगों का संगम

नरसिंहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय केंद्र `दिव्य संस्कार भवन`, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में होली एवं भाई दूज के पावन अवसर पर एक गरिमामय `अलौकिक होली स्नेह-मिलन एवं ब्रह्माभोजन` कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मीडिया जगत के लिए समर्पित इस विशेष आयोजन में जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने सपरिवार शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर ईश्वरीय स्मृति की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने पत्रकारों के सम्मान में प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि “जिस प्रकार देवों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी होते हैं, उसी प्रकार समाज के किसी भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सबसे पहले पत्रकार बंधुओं को ही आमंत्रित किया जाता है।” उन्होंने पत्रकारों को समाज का `अग्रज` बताते हुए कहा कि बाहर के रंगों के साथ-साथ ज्ञान और सद्गुणों के रंग से आत्मा को रंगना ही सच्ची होली है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नकारात्मक प्रभावों पर जताई चिंता
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी रहीं। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में जीवन के चार महत्वपूर्ण स्तंभों `4M`— मनी (Money), मटेरियल (Material), मीडिया (Media) और `मैं` (Ego) पर विस्तृत प्रकाश डाला। पूजा दीदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और उसके नकारात्मक पहलुओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीकी युग में मानवीय संवेदनाओं को बचाए रखना बड़ी चुनौती है। उन्होंने जीवन प्रबंधन का सूत्र देते हुए बताया कि “मात्र 2 मिनट का मेडिटेशन आपकी 2 घंटे की कार्यक्षमता को बढ़ा सकता है, जबकि 2 मिनट का गुस्सा उसे घटा देता है।”
ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने कराया राजयोग और मेडिटेशन का अभ्यास
कार्यक्रम के अत्यंत महत्वपूर्ण और ऊर्जावान सत्र में ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने उपस्थित सभी पत्रकार भाई-बहनों और उनके परिवारों को राजयोग आधारित विशेष गतिविधियां कराईं। प्रीति दीदी ने सहज राजयोग के माध्यम से स्वयं को एकाग्र करने के सरल तरीके बताए और सभी को राजयोग मेडिटेशन (ध्यान) का गहन अभ्यास कराया। इस सत्र के दौरान पूरे हॉल में गहरी शांति और सकारात्मकता का संचार हुआ, जिससे सभी प्रतिभागियों ने मानसिक हल्कापन और आत्मिक आनंद का अनुभव किया। दीदी ने बताया कि कैसे दैनिक जीवन की भागदौड़ के बीच हम राजयोग के माध्यम से स्वयं को तरोताजा रख सकते हैं।
वरिष्ठ पत्रकारों ने साझा किए अनुभव
इस स्नेह-मिलन में वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। नई दुनिया के वारिज वाजपेई ने मधुर देवी गीत प्रस्तुत किया और संस्थान के वैश्विक क्रांति के प्रयासों की सराहना की। पत्रकार अमित जैन ने कहा कि यह संस्था समाज के हर उस वर्ग तक पहुँचती है जहाँ कोई और नहीं पहुँच पाता। वरिष्ठ पत्रकार नीलेश जाट ने संस्थान से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा की प्रशंसा की, तो वहीं पत्रकार विपिन बैरागी ने आध्यात्मिकता को स्वयं को पहचानने का सशक्त माध्यम बताया।
ब्रह्माभोजन और मंगल मिलन
कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने सभी पत्रकारों को तिलक और वरदान देकर सम्मानित किया। अंत में सभी आगंतुकों ने अनुशासित वातावरण में `ब्रह्माभोजन` ग्रहण किया। इस सफल आयोजन ने न केवल पत्रकारों को मानसिक शांति प्रदान की, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे की एक नई मिसाल पेश की।
-
News7 years agoNarsinghpur (MP) – दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में मीडिया प्रभाग द्वारा परिसंवाद का आयोजन (Media Dialogue)
-
Brahmakumaris narsinghpur3 years agoRAM MANDIR PRAN PRATISHTHA MAHOTSAV
-
Gadarwara4 years agoGadarwara Center bhoomi poojan
-
AMGAON BADA4 years agoकल्पतरु अभियान के अंतर्गत ग्राम आमगांव बड़ा करेली में वृक्षारोपण
-
Brahmakumaris narsinghpur6 years agoHoli Celebration…
-
News8 years agoNarsinghpur Shobha Yatra
-
Gadarwara4 years agoGuru purnima
-
KARELI4 years agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस



















