Brahmakumaris narsinghpur
अलौकिक होली स्नेह-मिलन कार्यक्रम
नरसिंहपुर: `अलौकिक होली स्नेह-मिलन` में पत्रकारों और ईश्वरीय परिवार के बीच आध्यात्मिक रंगों का संगम

नरसिंहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय केंद्र `दिव्य संस्कार भवन`, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में होली एवं भाई दूज के पावन अवसर पर एक गरिमामय `अलौकिक होली स्नेह-मिलन एवं ब्रह्माभोजन` कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मीडिया जगत के लिए समर्पित इस विशेष आयोजन में जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने सपरिवार शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर ईश्वरीय स्मृति की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने पत्रकारों के सम्मान में प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि “जिस प्रकार देवों में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी होते हैं, उसी प्रकार समाज के किसी भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सबसे पहले पत्रकार बंधुओं को ही आमंत्रित किया जाता है।” उन्होंने पत्रकारों को समाज का `अग्रज` बताते हुए कहा कि बाहर के रंगों के साथ-साथ ज्ञान और सद्गुणों के रंग से आत्मा को रंगना ही सच्ची होली है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नकारात्मक प्रभावों पर जताई चिंता
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी पूजा दीदी रहीं। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में जीवन के चार महत्वपूर्ण स्तंभों `4M`— मनी (Money), मटेरियल (Material), मीडिया (Media) और `मैं` (Ego) पर विस्तृत प्रकाश डाला। पूजा दीदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और उसके नकारात्मक पहलुओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीकी युग में मानवीय संवेदनाओं को बचाए रखना बड़ी चुनौती है। उन्होंने जीवन प्रबंधन का सूत्र देते हुए बताया कि “मात्र 2 मिनट का मेडिटेशन आपकी 2 घंटे की कार्यक्षमता को बढ़ा सकता है, जबकि 2 मिनट का गुस्सा उसे घटा देता है।”
ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने कराया राजयोग और मेडिटेशन का अभ्यास
कार्यक्रम के अत्यंत महत्वपूर्ण और ऊर्जावान सत्र में ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने उपस्थित सभी पत्रकार भाई-बहनों और उनके परिवारों को राजयोग आधारित विशेष गतिविधियां कराईं। प्रीति दीदी ने सहज राजयोग के माध्यम से स्वयं को एकाग्र करने के सरल तरीके बताए और सभी को राजयोग मेडिटेशन (ध्यान) का गहन अभ्यास कराया। इस सत्र के दौरान पूरे हॉल में गहरी शांति और सकारात्मकता का संचार हुआ, जिससे सभी प्रतिभागियों ने मानसिक हल्कापन और आत्मिक आनंद का अनुभव किया। दीदी ने बताया कि कैसे दैनिक जीवन की भागदौड़ के बीच हम राजयोग के माध्यम से स्वयं को तरोताजा रख सकते हैं।
वरिष्ठ पत्रकारों ने साझा किए अनुभव
इस स्नेह-मिलन में वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। नई दुनिया के वारिज वाजपेई ने मधुर देवी गीत प्रस्तुत किया और संस्थान के वैश्विक क्रांति के प्रयासों की सराहना की। पत्रकार अमित जैन ने कहा कि यह संस्था समाज के हर उस वर्ग तक पहुँचती है जहाँ कोई और नहीं पहुँच पाता। वरिष्ठ पत्रकार नीलेश जाट ने संस्थान से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा की प्रशंसा की, तो वहीं पत्रकार विपिन बैरागी ने आध्यात्मिकता को स्वयं को पहचानने का सशक्त माध्यम बताया।
ब्रह्माभोजन और मंगल मिलन
कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने सभी पत्रकारों को तिलक और वरदान देकर सम्मानित किया। अंत में सभी आगंतुकों ने अनुशासित वातावरण में `ब्रह्माभोजन` ग्रहण किया। इस सफल आयोजन ने न केवल पत्रकारों को मानसिक शांति प्रदान की, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे की एक नई मिसाल पेश की।
Brahmakumaris narsinghpur
चैतन्य देवियों की मनोहारी झांकी 2026
चैतन्य देवियों के साथ भक्तों ने किए दिव्य संस्कार भवन में 12 फुट के शिव जी के दर्शन
नरसिंहपुर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दिव्य संस्कार भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नरसिंहपुर में चैतन्य देवियों के मनोहारी झांकी सजाई गई है जिसका अतिथि गण पूर्व विधायक भ्राता सुनील जायसवाल, भ्राता चंद्रशेखर साहू, इंजीनियर के के सोनी, इंजीनियर राजेश वर्डिया, भ्राता प्रहलाद जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बहिन श्रीमती निशा सोनी, सर्व ब्राह्मण समाज कोषाध्यक्ष बहिन नंदिता चौबे,नगर मंडल अध्यक्ष बहिन श्रीमती सविता अग्रवाल, सर्व ब्राह्मण एकता परिषद नगर मंत्री बहिन शालू शर्मा एवं जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर चेतन देवियों की आरती पूजन कर 20 /10/26 की झांकी का शुभारंभ किया।
भवन के पास चैतन्य देवियों के साथ 12 फुट के शिवलिंग के दर्शन का लाभ ले रहे हैं भक्तगण।
इस अवसर पर जिला संचालिका ब्र कु कुसुम दीदी जी ने अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि – पावन नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष में एकत्रित मंच पर उपस्थित हमारे समाज की सेवा में संपूर्ण सेवारत, अपने तन, मन और धन को परमात्म कार्य में लगाने वाले और इस ब्रह्माकुमारी संस्थान के साथ अपना आत्मिक संबंध रखकर हर कार्य में सदा सहयोगी बनने वाले हमारे सभी भ्राता गण और हमारी बहनें, जिनका एक आत्मिक संबंध इस संस्था के साथ रहा है।
सभा में उपस्थित आप सभी भक्तगणों का जिनकी माँ के प्रति अटूट श्रद्धा है, आज शारदीय नवरात्र पर्व के उपलक्ष में आयोजित ब्रह्माकुमारीज़ के इस कार्यक्रम में सहृदय आप सभी का बहुत-बहुत दिल से स्वागत है, अभिनंदन है, अभिनंदन है।
हम सब गौरव के साथ कहते हैं कि हम भारत माता की गोद में जन्मे हुए, वो महान आत्माएं हैं, जिन्होंने भारत की संस्कृति और आध्यात्म से ओतप्रोत इस भारत भूमि पर जन्म लिया है।
आप सभी को सुख शांति समृद्धि स्वास्थ्य संपन्न नवरात्रि के पावन पर्व हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Brahmakumaris narsinghpur
वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम 2026
नरसिंहपुर, 1 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं आत्मिक सशक्तिकरण को समर्पित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठजनों सहित लगभग 250 लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री रामसेवक गुप्ता जी (पूर्व मंडी सचिव), श्री रामशंकर पटेल (गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य), भ्राता इंद्रभूषण सिंह जी, चित्रा द्विवेदी जी रिटा . प्रो. , श्री अखिलेश अग्रवाल जी, श्रीकैलाश सोनी मरचेन्ट श्री गनेश चतुर्वेदी जी , श्री एस के चतुर्वेदी जी, डॉ अनंत दुबे जी जी एवं श्री सोमराज सिह धानका जी (पूर्व प्राचार्य),सतीश गुप्ता जी ,अखिलेश अग्रवाल जी ,आर के नावकर जी ,सुरेश ठाकुर जी यू एस उपाध्याय जी, , श्री मुकेश नेमा जी सहित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया।
दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठजनों के सम्मान, सेवा, सुविधा एवं सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन परिवार एवं समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बी.के. कुसुम दीदी ने वरिष्ठजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें परिवार एवं समाज की अनुभव-संपन्न धरोहर बताया। वरिष्ठजनों का तिलक, पुष्प एवं सम्मान-पट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा सभी को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।
बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं लघु नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, प्रेम एवं सहयोग का संदेश दिया गया। बच्चों ने वरिष्ठजनों का सम्मान करने का संकल्प भी लिया।
ब्रह्माकुमारी किरण बहन ने राजयोग अनुभूति कराई। कुमारी राधा एवं ब्रह्माकुमारी पलक ने विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियाँ कराईं, जिनमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। ब्रह्माकुमारी अर्पिता बहन ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत में युवा पीढ़ी ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सुरक्षा का ध्यान रखने तथा उन्हें कभी उपेक्षित महसूस न होने देने की प्रतिज्ञा ली। रोहित वर्मा एवं अशोक शर्मा ने सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों, बच्चों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने संदेश दिया कि वरिष्ठजनों का सम्मान केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि जीवनभर निभाया जाने वाला संस्कार है।
Brahmakumaris narsinghpur
YOUTH SKILL DAY
9 attachment • Scanned by Gmail
-
News7 years agoNarsinghpur (MP) – दिव्य संस्कार भवन, नरसिंहपुर में मीडिया प्रभाग द्वारा परिसंवाद का आयोजन (Media Dialogue)
-
Brahmakumaris narsinghpur3 years agoRAM MANDIR PRAN PRATISHTHA MAHOTSAV
-
Gadarwara4 years agoGadarwara Center bhoomi poojan
-
AMGAON BADA4 years agoकल्पतरु अभियान के अंतर्गत ग्राम आमगांव बड़ा करेली में वृक्षारोपण
-
Brahmakumaris narsinghpur7 years agoHoli Celebration…
-
News9 years agoNarsinghpur Shobha Yatra
-
Gadarwara4 years agoGuru purnima
-
KARELI4 years agoअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


















